फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार की खातिर इन छह अभिनेत्रियों ने की धर्म बदलकर शादी, नहीं की समाज की परवाह

Sun, 29 Nov 2020 12:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 29 Nov 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Anti conversion law Gauri khan Amrita Singh Dipika Kakar Sharmila Tagore Nargis Dutt and Ayesha Takia change their religion for marriage
गौरी खान, शर्मिला टैगोर, आयशा टाकिया - फोटो : इंस्टाग्राम

इन दिनों देश में लव जिहाद और धर्मांतरण विरोधी कानून को लेकर बहस हो रही है। भाजपा शासित राज्यों ने लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने का फैसला किया है ताकि अंतर धार्मिक विवाह को रोका जा सके। अंतर धार्मिक विवाह और धर्मांतरण को लकेर सरकार कितनी कामयाब होगी यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन हिंदी सिनेमा की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने समाज और धर्म की परवाह किए बिना जिससे प्यार किया उससे शादी की। इतना ही नहीं शादी के लिए इन्होंने धर्म भी बदला। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही अभिनेत्रियों से रूबरू करवाते हैं।

Anti conversion law Gauri khan Amrita Singh Dipika Kakar Sharmila Tagore Nargis Dutt and Ayesha Takia change their religion for marriage
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान और गौरी
यह बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत कपल है। शाहरुख खान मुस्लिम और गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं। शाहरुख और गौरी काफी समय से शादी करने को तैयार थे, लेकिन अलग-अलग धर्म होने के कारण इन दोनों के घरवाले कभी राजी नहीं हुए। शाहरुख ने गौरी के परिवार वालों को मनाने की काफी कोशिशें कीं और फिर एक दिन वह उनके परिवार को मनाने में कामयाब रहे। शाहरुख खान और गौरी ने 26 अगस्त 1991 को कोर्ट में शादी की। बाद में इन दोनों का निकाह भी हुआ जिसमें गौरी का नाम आयशा रखा गया। निकाह से पहले गौरी ने धर्म परिवर्तन किया था। वहीं इसके बाद 25 अक्टूबर 1991 को इन दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी हुई थी। 

Anti conversion law Gauri khan Amrita Singh Dipika Kakar Sharmila Tagore Nargis Dutt and Ayesha Takia change their religion for marriage
सैफ अली खान, अमृता सिंह - फोटो : file photo

सैफ अली खान और अमृता सिंह
बॉलीवुड के इस स्टार कपल का अब तलाब हो चुका है, लेकिन अभिनेत्री अमृता सिंह ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी करने के लिए धर्म की दीवार को भी तोड़ दिया था। अमृता सिंह सिख धर्म से थीं, लेकिन उन्होंने सैफ अली खान से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था। जिसके बाद सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की। हालांकि इन दोनों की शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और 2004 में तलाक हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anti conversion law Gauri khan Amrita Singh Dipika Kakar Sharmila Tagore Nargis Dutt and Ayesha Takia change their religion for marriage
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : Social Media

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़
इन दोनों की गिनती छोटे पर्दे के मशहूर और दिग्गज कलाकारों में होती है। दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से साल 2018 में शादी की। शादी के लिए उन्होंने धर्म परिवर्तन भी किया। अब उनकी पहचान दीपिका शोएब इब्राहिम के तौर पर होती है। शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की प्रेम कहानी टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' के सेट से शुरू हुई थी। 

विज्ञापन
Anti conversion law Gauri khan Amrita Singh Dipika Kakar Sharmila Tagore Nargis Dutt and Ayesha Takia change their religion for marriage
मंसूर अली खान पटौदी, शर्मिला टैगोर - फोटो : Social Media

मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर
मशहूर और दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ प्रेम कहानी हमेशा चर्चा में रही थी। इन दोनों की प्रेम कहानी के किस्से आज भी सुनने को मिल सकते हैं। मंसूर अली खान पटौदी से शादी करने के लिए शर्मिला टैगोर ने इस्लाम धर्म अपनाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed