फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूले बिसरे सितारे: कभी ‘यंग अमिताभ बच्चन’ के नाम से मशहूर था ये एक्टर, आज अरबों के साम्राज्य का है मालिक

Sun, 29 Nov 2020 12:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 29 Nov 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
know about child artist Mayur Raj Verma who became famous as Amitabh Bachchan
मयूर राज वर्मा, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के ऐसे बहुत से कलाकार हैं जिन्होंने सिनेमा में बाल कलाकार के तौर पर करियर शुरू किया था। बाल कलाकार के तौर पर कुछ कलाकारों ने इतना शानदार अभिनय किया है कि उनकी पहचान आज भी किसी बड़े अभिनेता या अभिनेत्री के नाम से होती। ऐसे ही एक अभिनेता हैं जिन्हें दर्शक यंग अमिताभ बच्चन के नाम से जानते थे। क्योंकि उन्होंने अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार अदा किया था।

know about child artist Mayur Raj Verma who became famous as Amitabh Bachchan
मयूर राज वर्मा - फोटो : file photo

इस अभिनेता का नाम मयूर राज वर्मा है। मयूर राज वर्मा ने 70 और 80 के उस दशक में अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों में उनके बचपन का किरदार निभाया और खूब नाम कमाया। मयूर राज वर्मा कौन हैं और आज कहां है यह जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर कई फिल्मों में काम किया।

know about child artist Mayur Raj Verma who became famous as Amitabh Bachchan
पत्नी नूरी के साथ मयूर राज वर्मा - फोटो : Social Media

मयूर राज वर्मा ने अपने करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' से ही की थी। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की शानदार फिल्मों में से एक मानी जाती है। अपनी पहली ही फिल्म से मयूर राज वर्मा रातों-रात मशहूर हो गए थे। छोटे अमिताभ बच्चन बनकर वह काफी मशहूर हो गए थे। फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' के बाद अमिताभ की हर फिल्म के लिए मयूर राज वर्मा को साइन किया जाने लगा। धीरे-धीरे मयूर राज वर्मा काफी लोकप्रिय हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about child artist Mayur Raj Verma who became famous as Amitabh Bachchan
मयूर राज वर्मा - फोटो : file photo

मयूर राज वर्मा उस समय के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले बाल कलाकार थे। वह जिस तल्लीनता और गंभीरता के साथ बिग बी के बचपन का किरदार करते, उससे लोग आज भी प्रभावित हैं। फिर एक समय ऐसा आया जब मयूर राज वर्मा फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। सालों तक उनकी कोई खबर नहीं आई। पर क्या आप जानते हैं कि आज मयूर राज वर्मा आज कहां हैं ?

विज्ञापन
know about child artist Mayur Raj Verma who became famous as Amitabh Bachchan
मयूर राज वर्मा - फोटो : Social Media

मयूर राज वर्मा अब भारत से दूर वेल्स में रह रहे हैं। वे वहां के मशहूर व्यवसायी हैं। वहां वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर इंडियाना रेस्टोरेंट चला रहे हैं। उनकी पत्नी जानी-मानी शेफ हैं। मयूर राज वर्मा की पत्नी का नाम नूरी है। नूरी और मयूर राज वर्मा के दो बच्चे भी हैं। इसके अलावा मयूर राज वर्मा वेल्स के लोगों को बॉलीवुड से रूबरू करवाते हैं और इसके लिए वह वर्कशॉप और एक्टिंग क्लास भी चलाते हैं। अमेरिका में मयूर का कारोबार अरबों का है।


पढ़ें: मिलिए सुनील शेट्टी की पत्नी माना से, पति के साथ मिलकर चलाती हैं करोड़ों का बिजनेस, जानें कितना फैला है कारोबार?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed