सब्सक्राइब करें

अनु अग्रवाल से सुधा चंद्रन तक: एक हादसे ने बदल दी थी इन सितारों की जिंदगी, एक का तो चेहरा ही पहचानना था मुश्किल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 11 Aug 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
anu aggrwal to zeenat aman these actresses carrier ruin after accident know details
अनु अग्रवाल, चंद्रचूड सिंह, रागेश्वरी - फोटो : Social Media

फिल्म जगत एक ऐसी जगह है जहां रातों-रात किसी की किस्मत बदल जाती हैं। यहां कोई अपने शुरुआती दौर में ही सफलता की सीढ़ी चढ़ जाता है तो किसी को बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती हैं। कुछ कलाकार तो ऐसे भी हैं जिनका शुरुआती करियर देखकर दर्शकों को यही लगा कि वो बॉलीवुड में लंबी दौड़ लगाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं जो रातों-रात ही कहा गायब हुए किसी को नहीं पता। कई कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होने शुरुआत में तो बहुत नाम कमाया, लेकिन आज वो कहा है किसी को नहीं पता।



एक हादसे ने बदल दी इन कलाकारों की जिंदगी

फिल्म जगत के कई कलाकार ऐसे भी हैं जिनके साथ हुए हादसो ने उनकी जिंदगी को अर्श से फर्श तक ले आई। उनके साथ ऐसी दुर्घटना घटी, जिसका प्रभाव न सिर्फ उनकी जिंदगी पर पड़ा बल्कि हादसे ने उनकी प्रोफेशनल जिंदगी को भी पूरी तरह से खत्म कर दिया। कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो सड़क दुर्घटना का शिकार हुए और उन्होने अपनी खूबसूरती तक गंवा दी। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जिनके साथ हुए एक हादसे ने उनके करियर पर गहरा प्रभाव डाला।

anu aggrwal to zeenat aman these actresses carrier ruin after accident know details
अनु अग्रवाल - फोटो : Instagram

अनु अग्रवाल

आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। अपनी पहली ही फिल्म से वो बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो गईं थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। साल 1999 में एक पार्टी से लौटते वक्त अनु अग्रवाल रोड हादसे में बुरी तरह से घायल हो गईं। इस घटना के बाद वो 29 दिनों तक कोमा में थी। जब उन्हें होश आया तो वो अपनी याददाश्त खो बैठी थीं। इसके बाद उनका एक योग सेंटर में इलाज चला। लेकिन दुर्भाग्यवश जब तक अनु अग्रवाल को सब याद आया तब तक उनका करियर खत्म हो चुका था।

anu aggrwal to zeenat aman these actresses carrier ruin after accident know details
सुधा चंद्रन

सुधा चंद्रन

सुधा चंद्रन टेलीविजन पर भले ही नकारात्मक किरदार निभाने के लिए मशहूर हों, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने बहुत कुछ झेला है। 16 साल की कम उम्र में सुधा चंद्रन ने एक सड़क दुर्घटना में अपने दोनों पैर गवा दिए थे। उनके दोनों लकड़ी के पैर हैं। उनके इलाज में इतना अधिक समय लग गया कि फिल्मों में काम करने का मौका उन्होने गवा दिया। लेकिन सुधा चंद्रन ने कभी हार नहीं मानी वो न सिर्फ एक बेहतरीन डांसर के रूप में उभरी बल्कि कुछ बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद उन्होने टीवी का रुख किया और वहां खूब नाम कमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
anu aggrwal to zeenat aman these actresses carrier ruin after accident know details
साधना शिवदसानी - फोटो : Social media

साधना

बॉलीवुड में दिग्गज अभिनेत्री साधना के खूबसूरती के चर्चे तो चारों और हैं। साधना का हेयरस्टाइल लोगों को इतना अधिक पसंद था कि उनके नाम पर साधना कट बन गया। लेकिन मेकर्स की पहली पसंद रही साधना एक वक्त के लिए गुमनामी के अंधेरों में कहीं खो गईं। एक सड़क हादसे के दौरान उनकी आंखे जख्मी हो गई थीं। जिसकी वजह से उनका चेहरा पूरी तरह से बदल गया। इसके बाद लंबे अरसे तक साधना नजर नहीं आईं।

विज्ञापन
anu aggrwal to zeenat aman these actresses carrier ruin after accident know details
जीनत अमान - फोटो : sonytvofficial/instagram

जीनत अमान

बॉलीवुड में बोल्ड और ब्यूटी की मिसाल हैं जीनत अमान। दिग्गज अभिनेत्री का फिल्मी करियर जितना सफल रहा उनकी निजी जिंदगी उतनी ही अधिक तनाव में कटी। बोल्ड और मजबूत किरदार निभाने वाली जीनत अमान घरेलू हिंसा का शिकार हुईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जीनत अमान संजय खान के साथ रिश्ते में थीं। कहा जाता है कि एक दिन संजय खान ने अपना आपा को जीनत अमान पर हाथ उठा दिया था। कहा जाता है जीनत अमान की आंख खराब होने का कारण संजय ही हैं। इसका पूरा असर उनके करियर पर पड़ा और उन्हें प्रोजेक्ट्स मिलने में दिक्कतें आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed