{"_id":"611391af8ebc3ef41c0db00a","slug":"inder-kumar-was-died-due-to-cardiac-arrest-had-a-struggle-life-on-and-off-screen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यादें: इस सीन की वजह से बर्बाद हो गई थी इंदर कुमार की जिंदगी, कम उम्र में ही हो गई थी मौत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यादें: इस सीन की वजह से बर्बाद हो गई थी इंदर कुमार की जिंदगी, कम उम्र में ही हो गई थी मौत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 11 Aug 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इंदर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में बहुत से सितारे ऐसे रहे हैं जिन्हें पर्दे पर काम तो किया लेकिन निजी जिंदगी में इतना दर्द झेला जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। ऐसे ही एक अभिनेता था इंदर कुमार जिन्हें आपने फिल्म 'वांटेड' और 'तुमको ना भूल पाएंगे' में देखा होगा। इन दोनों फिल्मों में इंदर कुमार सलमान खान संग नजर आए थे। इंदर कुमार का दिल का दौरा पड़ने के कारण 28 जुलाई 2017 में निधन हो गया था। उन्होंने फिल्म 'मासूम' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
बेहद कम उम्र में हुई थी इंद्र कुमार की मौत
इंदर के अंदर प्रतिभा थी और वो देखने में भी हैंडसम थे बावजूद इसके वो फिल्मों में सफल करियर नहीं बना पाए। कुछ फिल्मों में उन्होंने लीड रोल किए थे लेकिन वो सभी फिल्में फ्लॉप रहीं तो उन्हें सपोर्टिंग रोल करना पड़ा। हालांकि उनकी जिंदगी का संघर्ष मरते दम तक नहीं रुका। एक फिल्म के सीन के कारण उनका करियर बर्बाद हो गया था।
2 of 5
इंदर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल पार्थो घोष की फिल्म 'मसीहा' में इंदर सुनील शेट्टी के साथ काम कर रहे थे। फिल्म में हेलीकॉप्टर का एक सीन था। इंदर हेलीकॉप्टर से खुद ही स्टंट कर रहे थे। अचानक इंदर चलते हुए हेलीकॉप्टर से नीचे गिर पड़े। डॉक्टर ने उन्हें तीन साल तक बेड रेस्ट के लिए कहा। इन तीन सालों में इंदर का करियर बर्बाद हो गया। साल 2004 में एक इंटरव्यू में इंदर ने कहा था, 'शूटिंग के दौरान मैं हेलीकॉप्टर से गिर गया था। डॉक्टर ने मुझे तीन साल का बेड रेस्ट बोला गया था।'
3 of 5
इंदर कुमार
इंडस्ट्री हो या जिंदगी ये किसी के लिए रुकती नहीं। जिन तीन सालों में इंदर को बेडरेस्ट करना पड़ा उसमें इंडस्ट्री में नए चेहरे आ गए और धीरे धीरे लोग उन्हें भूलने लगे। उन्होंने बताया था कि, 'डॉक्टर ने कहा था कि मैं अपने पैरों पर खड़ा हो पाऊंगा, इसके उम्मीद कम है।' इसके बाद इंदर रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब मुझे अरेस्ट किया गया था मेरी बेटी बीमार पड़ गई थी। मेरी पत्नी पल्लवी ने कई लोगों से गुजारिश की कि वो मेरी जमानत करवा दें लेकिन कोई आगे नहीं आया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंदर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे उन्होंने कहा था 'मेरे पास इतने पैसे भी नहीं थे कि मैं किराए पर एक घर ले सकूं। मेरा सामान गोदाम में पड़ा था और हम एक दोस्त के घर पर रह रहे थे। सिर्फ एक शख्स उस वक्त हमारे साथ खड़ी थीं, वो हैं डॉली बिंद्रा। उनके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने भी एक फोन भी नहीं किया था।'
विज्ञापन
5 of 5
इंदर कुमार, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे उन्होंने बताया था 'मेरे पास बैंक में एक पैसा भी नहीं बचा था। वकीलों की फीस देने के लिए हमने अपनी कार बेच दी थी।' इतने बुरे वक्त में भी इंदर की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया था। बताते हैं कि इंदर को बिग बॉस का भी ऑफर आया था लेकिन सलमान जानते थे कि वो ये शो करने की हालत में नहीं है इसलिए उन्होंने शो में आने से उन्हें मना कर दिया था। असलफलताओं और संघर्षों का बोझ लिए इंदर कुमार के दिल ने अचानक उन्हें धोखा दे दिया और वो महज 44 साल की उम्र में हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।