सब्सक्राइब करें

राज कुंद्रा पर आरोप लगाने वाली मॉडल का दावा: ULLU एप पर भी दिखाया जा रहा पोर्न कंटेंट, प्रोड्यूसर्स ने मांगे थे न्यूड क्लिप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 11 Aug 2021 02:33 PM IST
सार

मॉडल सागरिका शोना सुमन ने उल्लू एप के मालिक विभु अग्रवाल  के खिलाफ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन
Vibhu Agarwal’s ULLU app rubbishes Sagarika Shona’s allegationsWhatever she has been saying is baseless
विभु अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

मॉडल सागरिका शोना सुमन ने उल्लू एप के मालिक विभु अग्रवाल के खिलाफ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने विभु अग्रवाल के साथ अपनी पहली मुलाकात को बुरा अनुभव बताया और कहा कि उल्लू (ULLU) एप के प्रड्यूसर्स ने उनसे न्यूड क्लिप मांगे थे। शोना ने आरोप लगाया कि 'उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड' हार्डकोर पोर्न दिखाने वाला एप चला रहा है। उन्होंने कहा कि अभी उनके वकील व्यस्त हैं, जैसे ही फुर्सत मिलेगी वे विभु के खिलाफ केस दर्ज करेंगे। इससे पहले सागरिका पोर्नोग्राफी कंटेंट के मामले में फंसे व्यापारी राज कुंद्रा पर न्यूड ऑडिशन की मांग का आरोप लगा चुकी हैं। 



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सागरिका का कहना है कि जनवरी 2020 में पनवेल के एक स्टूडियो में हर्ष नाम के निर्माता ने उनसे कॉन्टैक किया और साथ काम करने की पेशकश की। उनसे कहा गया कि कुछ बोल्ड सीन होंगे और उन्हें सिर्फ क्लीवेज दिखाना होगा।

Vibhu Agarwal’s ULLU app rubbishes Sagarika Shona’s allegationsWhatever she has been saying is baseless
सागरिका शोना, राज कुंद्रा - फोटो : Social Media

सागरिका के मुताबिक, उस वक्त तक उन्हें फिल्म की पूरी कहानी नहीं सुनाई गई थी। जैसे ही वे सेट पर पहुंची वहां दो लड़कियां समलैंगिक सीन की शूटिंग कर रही थीं। जो नशे में लग रही थीं। यह देखकर वह डर गईं और वहां से भाग गईं।

 

Vibhu Agarwal’s ULLU app rubbishes Sagarika Shona’s allegationsWhatever she has been saying is baseless
सागरिका, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद उन्होंने हर्ष से संपर्क किया और कहा कि वो ऐसी फिल्म नहीं करेंगी। आप पोर्न कॉन्टेंट की शूटिंग कर रहे हैं। सागरिका का कहना है कि उन्होंने उस वक्त इसलिए एक्शन नहीं लिया, क्योंकि उन्हें काम की जरूरत थी। वो फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहती थीं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उल्लू एप पोर्न कॉन्टेंट बनाकर पैसे कमा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे मेरे सोर्स से पता चला है कि विभु अग्रवाल ने लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vibhu Agarwal’s ULLU app rubbishes Sagarika Shona’s allegationsWhatever she has been saying is baseless
सागरिका शोना सुमन - फोटो : screenshot from youtube

सागरिका का कहना है कि उनके वकील विभु अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि विभु को भी राज कुंद्रा की तरह जेल में रहना चाहिए। उनकी पोर्न साइट उल्लू एप बंद होना चाहिए। देश से ऐसी गंदगी साफ होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Vibhu Agarwal’s ULLU app rubbishes Sagarika Shona’s allegationsWhatever she has been saying is baseless
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, सागरिका शोना सुमन - फोटो : instagram/shilpashettians, screenshot from youtube

वहीं, उल्लू एप के प्रवक्ता का कहना है कि सागरिका ने एप को लेकर जो खुलासे किए हैं, वे निराधार हैं। हम कलाकारों से सीधे कॉन्टैक्ट नहीं करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed