{"_id":"611370698ebc3e7b344c7663","slug":"raj-kundra-case-mumbai-police-oppose-bail-plea-says-he-could-leave-the-country-like-nirav-modi-and-choksi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा की जमानत का विरोध, पुलिस ने कहा- नीरव और चोकसी की तरह भाग सकते हैं विदेश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा की जमानत का विरोध, पुलिस ने कहा- नीरव और चोकसी की तरह भाग सकते हैं विदेश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा, मुंबई पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार होने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें कि राज कुंद्रा ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई है। कोर्ट मे इस याचिका की सुनवाई के दौरान मुंबई पुलिस ने इसका विरोध किया। दरअसल मुंबई पुलिस का कहना है कि ऐसा डर है कि अगर राज कुंद्रा को जमानत मिल गई तो वो भी शायद नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की तरह विदेश भाग सकते हैं।
राज कुंद्रा की जमानत याचिका का पुलिस ने किया विरोध
दरअसल मुंबई पुलिस पोर्नोग्राफी रैकेट में राज कुंद्रा को मास्टरमाइंड मान रही है। साथ ही उनके व्हाट्सएप चैट से हुए खुलासे में ये भी पता चला है कि इस पोर्नोग्राफी रैकेट के तार विदेश तक जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस का कहना है कि कोर्ट को राज कुंद्रा को जमानत नहीं देना चाहिए क्योंकि उनके पास ब्रिटेन की नागरिकता है और वो जमानत मिलते ही विदेश भाग सकते हैं।
2 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राज कुंद्रा की ओर से लगाई गई याचिका में कहा गया है कि पुलिस ने अप्रैल में इस मामले में चार्जशीट पेश की थी। उनका नाम ना चार्जशीट में था और ना ही एफआईआर में। साथ ही याचिका में कहा गया है कि चार्जशीट में नामित आरोपी जमानत पर बाहर हैं। मजिस्ट्रेट की अदालत ने पहले उनकी जमानत को खारिज करने में गलती की।
3 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा जो लगातार अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बता रहे हैं उन्होंने याचिका में कहा है कि पूरा आदेश अनुमानों पर आधारित है और इसे रद्द किया जाना चाहिए। मजिस्ट्रेट ये समझने में विफल रहे हैं कि आवेदक के खिलाफ कथित अपराध में उसकी कथित संलिप्तता दिखाने के लिए कोई सामाग्री नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : विरल भयानी इंस्टाग्राम
वहीं इस याचिका के विरोध में मुंबई पुलिस ने कहा है कि ये अपराध गंभीर प्रवृत्ति का है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि बनाए गए सभी वीडियो आखिर कहां अपलोड किए गए। साथ ही पुलिस ने कहा कि अगर राज कुंद्रा को जमानत मिलती है तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा और साथ ही इस बात का भी डर बना रहेगा कि ये अपराध फिर से हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पुलिस ने कोर्ट में कहा है कि ब्रिटिश नागरिक होने के चलते राज कुंद्रा जमानत मिलते ही विदेश भाग सकते हैं। अब कोर्ट इस मामले पर 20 अगस्त को सुनवाई करेगा। राज कुंद्रा को पोर्न वीडियो बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के चलते गिरफ्तार किया गया है और वो अभी न्यायिक हिरासत में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।