{"_id":"636102ab3cb10d469d048665","slug":"anu-malik-birthday-when-singer-recalled-how-his-wife-anju-behave-like-she-did-not-know-him-due-to-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anu Malik: जब अनु मलिक के साथ चलने में भी शर्माने लगी थीं पत्नी अंजू, इस हरकत की वजह से बना ली थी दूरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anu Malik: जब अनु मलिक के साथ चलने में भी शर्माने लगी थीं पत्नी अंजू, इस हरकत की वजह से बना ली थी दूरी
मशहूर गायक और संगीतकार अनु मलिक आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अनु मलिक का जन्म 2 नवंबर 1960 को मुंबई में हुआ। अनु मलिक को गायिकी के साथ-साथ शायरी का भी शौक है। इसके अलावा वह अपने लुक्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। मगर, एक बार ऐसा हुआ कि उनके लुक के चलते उनकी पत्नी ही उनसे नाराज हो गईं! जी हां, यह किस्सा कोई 90 के दशक का है। अनु मलिक ने एक बार खुद इस किस्से का जिक्र किया था और कहा था कि उनकी पत्नी अंजू ने उनके साथ चलने तक से इनकार कर दिया था। वह ऐसा बर्ताव कर रही थीं कि जैसे उन्हें जानती ही नहीं।
2 of 4
अनु मलिक-अंजू मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
अनु मलिक ने इस बात का जिक्र एक सिंगिंग रियलिटी शो के मंच से किया था। इस दौरान अनु मलिक ने स्पेशल जज के गेस्ट पैनल में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने एक प्रतिभागी का हेयरस्टाइल याद करते हुए अपना एक किस्सा सुनाया। अनु मलिक ने बताया कि 90 के दशक में उनका हेयरस्टाइल भी ऐसा ही हुआ करता था। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे आज भी याद है कि जब मेरी पत्नी और मैं डिनर के लिए बाहर जा रहे थे तो मैंने उससे कहा था कि मैं काउबॉय हैट और लेदर बूट्स पहनने जा रहा हूं। उस हैट में चोटियां भी बनी हुई थीं। जब मैं वह पहनकर निकला तो मेरी पत्नी मुझसे 20 कदम आगे चलने लगी और यह दिखाने लगी जैसे कि वह मुझे जानती तक नहीं।
3 of 4
अनु मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
बेशक पत्नी को अनु मलिक का लुक रास नहीं आया, लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा। अनु मलिका ने बातचीत के दौरान कहा, 'मेरी पत्नी मुझसे दूर चलने लगी, लेकिन मैं अपनी आउटफिट के लिए बहुत खुश था। मैं आत्मविश्वास से भरा हुआ था। मुझे उसे पहनकर बहुत मजा आ रहा था।' अनु मलिक ने कहा कि जब उन्होंने प्रतिभागी का लुक अपनी पत्नी अंजू के दिखाया और उस पल को याद करने के लिए कहा तो वह जोर-जोर से हंसने लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनु मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अनु मलिक और अंजू की मुलाकात मीठीबाई कॉलेज में हुई थी। वहीं से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे और दोनों को प्यार हो गया। अनु मलिक ने एक बातचीत के दौरान कहा था, 'जब वह अंजू को कॉलेज में फॉलो कर रहे थे, तब अंजू ने उनकी शिकायत प्रिंसिपल से कर दी थी। और डर की वजह से अनु मलिक खंडाला भाग गए थे। इसके बाद वहीं रहकर उन्होंने अंजू के लिए एक गाना लिखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।