फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रोल: इस्राइल के जिमनास्ट ने जीता गोल्ड मेडल और ट्रोल हो गए अनु मलिक, जाने क्यों यूजर्स सुना रहे खरी-खोटी

Mon, 02 Aug 2021 09:56 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 02 Aug 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
Anu malik got trolled on social media for copying isreal nation anthem for song mera desh mera mulk
अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहता है। कभी कंटेस्टेंट की परफॉरमेंस पर फैंस नाराजगी दिखाते हैं तो वहीं कभी जजेज की बातों पर कोई ना कोई विवाद शुरू हो जाता है। शो के जज और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक का विवादों से तो हमेशा गहरा नाता रहा है।



धुन चोरी करने के आरोप के चलते ट्रोल हो रहे अनु मलिक

अब हाल ही में एक बार फिर अनु मलिक ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। बता दें कि अनु मलिक इस्राइल के जिमनास्ट डोल्गोपयात के जिमनास्ट में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। असल में डोल्गोपयात की जीत के बाद देश का नेशनल एंथम बजा जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब आप सोच रहे होंगे कि नेशनल एंथम बजने से अनु मलिक कैसे ट्रोल हो गए तो आपको बता दें कि इस एंथम को सुनते ही लोगों को 'मेरा मुल्क मेरा देश' गाने की याद आ गई और अनु मलिक ट्रोलिंग का शिकार हो गए।


 

Anu malik got trolled on social media for copying isreal nation anthem for song mera desh mera mulk
अनु मलिक - फोटो : Instagram

लोगों का कहना है कि अनु मलिक ने इस्राइल के राष्ट्रगान की धुन कॉपी कर ये गाना बनाया था। लोगों अनु मलिक को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि उन्हें गाना चुराने के लिए किसी दूसरे देश का ही एंथम सॉन्ग मिला। इसके बाद से एक के बाद एक कमेंट कर सभी यूजर्स अनु मलिक पर निशाना साध रहे हैं।
 

Anu malik got trolled on social media for copying isreal nation anthem for song mera desh mera mulk
दिलजले - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इससे पहले भी अनु मलिक पर धुन कॉपी करने का आरोप लग चुका है। इस्राइल का राष्ट्रगान चुराने का आरोप लगाते हुए यूजर्स अनु मलिक को काफी खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दिलजले फिल्म का मेरा मुल्क मेरा देश कम गति पर था और क्योंकि अनु मलिक संगीत निर्देशक थे मुझे यकीन हो गया है कि इसे कॉपी कर बनाया गया है'।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anu malik got trolled on social media for copying isreal nation anthem for song mera desh mera mulk
अनु मलिक - फोटो : Instagram

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कौन कह रहा है कि अनु मलिक ने इस्राइल के राष्ट्र गान से धुन चोरी की है, मुझे लग रहा है कि ओलंपिक कमेटी दिग्गज अनु मलिक के सम्मान में 'मेरा मुल्क मेरा देश' बजा रही है'। अब इन आरोपों के बाद अनु मलिक फिर चर्चा में आ गए हैं। हालांकि इससे पहले अनु मलिक मीटू मूवमेंट के दौरान भी काफी लाइमलाइट में आ गए थे।


 

विज्ञापन
Anu malik got trolled on social media for copying isreal nation anthem for song mera desh mera mulk
हिमेश रेशमिया, सोनू कक्कड़, अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों अनु मलिक शो इंडियन आइडल 12 को जज कर रहे हैं। शो धीरे धीरे समाप्ती की ओर बढ़ रहा है। 15 अगस्त को शो का फिनाले होगा। ऐसे में अनु मलिक का ट्रोल होना शो की टीआरपी के लिए खतरा भी बन सकता है। हालांकि सभी शो के फिनाले की तैयारी में जुटे हैं। अब देखना होगा कि शो की ट्रॉफी किसे मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed