{"_id":"610693848ebc3eba0154dcda","slug":"nargis-got-a-love-letter-from-a-film-producer-in-her-days-know-what-happened-when-raj-kapoor-found-about-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लैशबैक: जब नरगिस के फाड़े खत को जोड़कर राज कपूर को पता चला था सच, जानें क्या थी वो बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लैशबैक: जब नरगिस के फाड़े खत को जोड़कर राज कपूर को पता चला था सच, जानें क्या थी वो बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 02 Aug 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नरगिस, राज कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड ने पर्दे पर जितनी प्रेम कहानियां बनाई हैं उससे भी ज्यादा दिलचस्प प्रेम कहानियां बॉलीवुड की गलियों में छिपी हुई है। गुजरे जमाने में एक वक्त ऐसा था जब पर्दे पर राज कपूर और नरगिस की जोड़ी को सबसे हिट जोड़ी माना जाता था। दोनों की केमेस्ट्री पर्दे पर खूब सफल होती थी और धीरे धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। बताते हैं कि राज कपूर और नरगिस दोनों ही एक दूसरे के प्यार में पागल थे लेकिन ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। दरअसल राज कपूर पहले से शादीशुदा थे और अपनी पत्नी को नहीं छोड़ सकते थे।
जब राज कपूर को पता चली नरगिस के खत की बात
वहीं नरगिस अपने करियर में आगे बढ़ रही थीं और रिश्ते को एक नाम देना चाहती थीं। हालांकि राज कपूर एकलौते ऐसे शख्स नहीं थे जो नरगिस के दीवाने थे। उनकी खूबसूरती का उस दौर में हर कोई दीवाना था। ऐसे ही एक फिल्मी प्रोड्यूसर ने एक खत में अपने प्यार का इजहार कर नरगिस को दिया था। उस खत को नरगिस ने फाड़ दिया था वहीं जब ये बात राज कपूर को पता चली तो उन्होंने हैरान कर देने वाला कदम उठा लिया था।
2 of 5
नरगिस और राज कपूर
- फोटो : Instagram
एक रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना का जिक्र फिल्म इतिहासकार सुरेश कोहली ने किया था। कोहली के मुताबिक एक बार राज कपूर ने अलमारी में रखे फ्रेम किए हुए पत्र को निकाला था। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, 'एक बार मैं और नरगिस पार्टी में जा रहे थे। उसके हाथ में कागज था। मैंने सवाल किया है कि ये क्या है तो उसने कहा कुछ नहीं'।
3 of 5
नरगिस और राज कपूर
- फोटो : Instagram
आगे राज कपूर ने कहा था कि, 'नरगिस ने वो खत फाड़ दिया था। जब हम कार के पास पहुंचे तो मुझे याद आया कि मैं अपना रुमाल भूल आया हूं। ऐसे में जब मैं इसे लेने के लिए वापस गया तब नौकरानी ने उन टुकड़ों को वेस्ट पेपर बास्केट में डाल दिया था'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नरगिस और राज कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कपूर ने बताया कि उन्होंने कूड़ेदान से निकालकर उन टुकड़ों को अलमारी में रखा और अगले दिन जोड़ने की कोशिश की। बड़ी मुश्किलों बाद जब कागज किसी तरह जुड़ा तो पता चला कि वो निर्माता नरगिस दत्त से शादी करना चाहता था। राज कपूर ने बताया कि उस पूरे खत को फ्रेम करवाकर उन्होंने अपने पास रख लिया था और फिल्म संगम में इस घटना का इस्तेमाल किया था। इतना ही नहीं फिल्म बॉबी में उन्होंने अपनी और नरगिस की पहली मुलाकात की घटना को हुबहू उतारा था।
विज्ञापन
5 of 5
राज कपूर और नरगिस
- फोटो : फाइल फोटो
राज कपूर नरगिस से दिलों जान से प्यार करते थे। जब नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली तो राज कपूर टूट गए थे। वो शराब के नशे में डूबे रहते थे और सिगरेट से खुद को जलाते थे। इस बारे में उनकी पत्नी ने बताया था कि वो बाथटब में लेटकर रोया करते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।