फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: जब कपिल शर्मा ने शिल्पा शेट्टी से पूछा- राज कुंद्रा से शादी क्यों की? मिला था ये जवाब

Mon, 02 Aug 2021 09:14 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 02 Aug 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
Kapil sharma asked in one of his episode to shilpa that why she got married to raj kundra actress gave this reply
शिल्पा शेट्टी, कपिल शर्मा, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

कभी अपने शानदार लुक्स और फिल्म व शो के लिए सुर्खियां बटोरने वाली शिल्पा शिट्टा इन दिनों पति राज कुंद्रा मामले को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल राज कुंद्रा को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया है। उनके केस से जुड़े बहुत से खुलासे हो चुके हैं और इस मामले में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की जा चुकी है। अब राज का केस सामने आने के बाद से उनके और शिल्पा के थ्रोबैक वीडियो फिर से वायरल हो रहे हैं।



इसलिए राज कुंद्रा से शिल्पा शेट्टी ने की थी शादी

ऐसा ही एक वीडियो फिर चर्चा में आया है जब शिल्पा कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में पहुंची थीं। अब कपिल अपने घर आई किसी भी खूबसूरत हसीना के साथ फ्लर्ट करने का कोई मौका कहां छोड़ते हैं! ऐसे में जब शिल्पा शेट्टी कपिल के शो पर पहुंचीं तो कॉमेडी किंग ने उनके साथ जमकर मस्ती की। इसके साथ ही उन्होंने एक बेहद ही खास सवाल पूछ लिया। दरअसल कपिल शर्मा ने खुले आम शिल्पा से ये पूछ लिया कि उन्होंने राज कुंद्रा से शादी क्यों की?

Kapil sharma asked in one of his episode to shilpa that why she got married to raj kundra actress gave this reply
कपिल शर्मा-शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

अब इस सवाल में बेहद समझदारी दिखाते हुए शिल्पा ने कहा कि कपिल उन्हें पहले नहीं मिले इसलिए उन्होंने राज कुंद्रा से शादी कर ली। अब जहां इस जवाब पर सबने तालियां पीटी तो वहीं कपिल के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। बता दें कि इस शो में राज कुंद्रा भी पहुंचे थे और फैंस के साथ कई सारे खुलासे भी किए थे।

Kapil sharma asked in one of his episode to shilpa that why she got married to raj kundra actress gave this reply
राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की प्रेम कहानी परफ्यूम की एक डील से शुरू हुई थी। ये परफ्यूम शिल्पा के नाम से ही लॉन्च हुआ था और इसका नाम तब रखा गया था एस 2, इसी परफ्यूम की डील के लिए ही पहली बार दोनों मिले। शिल्पा को पहली ही मुलाकात में लगा कि राज से उनका दिल का कोई कनेक्शन है। इसके बाद मुलाकात का सिलसिला बढ़ता रहा और दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil sharma asked in one of his episode to shilpa that why she got married to raj kundra actress gave this reply
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

22 नवंबर 2009 को सबके दिलों की धड़कन शिल्पा शेट्टी ने  शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया। हालांकि जब शिल्पा और राज का अफेयर शुरू हुआ तो राज उस वक्त शादीशुदा थे। इसके बाद उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर शिल्पा से शादी रचाई थी। इनकी शादी में जबरदस्त खर्चा हुआ था और ये बॉलीवुड की सबसे मंहगी शादियों में से एक थी। वहीं अब पोर्नोग्राफी केस में नाम सामने आने के बाद से राज और शिल्पा के रिश्ते पर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों ने ये तक आरोप लगाए हैं कि राज शिल्पा से खुश नहीं थे वहीं कुछ ने ये भी कहा कि शिल्पा राज से शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन उनके पैसों के कारण वो मान गईं। शादी के 12 साल बाद दोनों की जिंदगी में बड़ा तूफान आया है।

विज्ञापन
Kapil sharma asked in one of his episode to shilpa that why she got married to raj kundra actress gave this reply
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं और 2 अगस्त को उनकी जमानत याचिका पर फैसला आ सकता है। बता दें कि अब तक राज कुंद्रा को लेकर बहुत से खुलासे हो चुके हैं। वहीं शिल्पा का कहना है कि उनके पति इरोटिका फिल्में बनाते हैं पोर्न नहीं। हालांकि ये मामला आगे किस मोड़ तक जाता है ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed