फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anu Malik: अनु मलिक ने बताई 'संदेशे आते हैं' गाने के पीछे की कहानी, कहा- जावेद अख्तर ने मांग लिया था ऑटोग्राफ

Tue, 13 Jun 2023 09:51 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 13 Jun 2023 09:51 AM IST
सार


 

विज्ञापन
anu malik talked about border song sandese aate hai said javed akhtar asked for his autograph
अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

अनु मलिक हिंदी सिनेमा के बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक गानों में अपने म्यूजिक से जान डाल दी है। अनु मलिक ने जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर में संदेशे आते हैं में अपना म्यूजिक दिया है। इस गाने को रिलीज हुए दो दशक से ज्यादा समय हो गया है। लेकिन अनु मलिक का यह गाना चार्टबस्टर था जो कि हमारे देश के जवानों के लिए बनाया गया था जो आज भी फैंस को खूब पसंद आता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनु मलिक ने इस गाने के बनने पर बात की।

anu malik talked about border song sandese aate hai said javed akhtar asked for his autograph
अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

संदेशे आते हैं गाने को सोनू निगम और रूपकुमार राठौड़ ने गाया था। अनु मलिक ने बताया कि इस गाने को पूरा कंपोज को जाने के बाद गीत लिखने वाले जावेद अख्तर ने उनका ऑटोग्राफ मांगा था। अन्नू मलिक ने इस गाने के पीछे  की कहानी बताई और यह भी बताया  कि कैसे जावेद अख्तर ने उनको इस गाने के लिए मनाया था। 


इसे भी पढ़ें- Falaq Naaz: सलमान के शो में शीजान खान की बहन दिखाएंगी जलवा, बिग बॉस ओटीटी में जाने का मिला मौका
 
anu malik talked about border song sandese aate hai said javed akhtar asked for his autograph
अनु मलिक - फोटो : Instagram

अनु मलिक ने कहा, 'बॉर्डर की एक अलग कहानी है। मैं अपने जीवन के कठिन दौर से गुजर रहा था जब जेपी साहब ने मुझे फोन किया। उन्होंने मुझे सीमा पर तैनात जवानों की कुछ तस्वीरें दिखाईं। तब मैं ऊंची है बिल्डिंग या एक गरम चाय की प्याली... जैसा हल्का-फुल्का गाना बनाने के मूड में था। मैं पंचम दा (आरडी बर्मन) का बहुत बड़ा फैन रहा हूं, क्योंकि वह आपको दम मारो दम और कुछ तो लोग कहेंगे जैसा गाना दे सकते हैं। इसलिए, मैं उनसे कहना चाहता था, मैं आपको ऊंची है बिल्डिंग और ऐ जाते हुए लम्हों जैसे गाने दे सकता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
anu malik talked about border song sandese aate hai said javed akhtar asked for his autograph
बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

अनु मलिक ने कहा कि सीमा पर सतर्क सैनिकों की तस्वीरों ने उन्हें भावुक कर दिया और उन्होंने 'ऐ जाते हुए लम्हो' में अपनी सारी भावनाओं को उंडेल दिया। 'जब मैंने फोटोज देखे, तो एक खास फोटो ने मेरा ध्यान खींचा। उसमें हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले जवान थे और हर तरफ बर्फ थी। मैं उस तस्वीर से प्रभावित हुआ और एक प्रेम गीत रिकॉर्ड किया। गाना रिकॉर्ड होने के बाद जावेद अख्तर ने उसे एक तरफ रख दिया, उन्हें गाना बहुत पसंद आया लेकिन उन्होंने कहा, 'तुम इससे कहीं ज्यादा काबिल हो।' मैंने फिर से वही तस्वीर देखी और रोने लगा। मेरी आँखों से बस आँसू बह रहे थे। मुझे आंसुओं में देखकर उन्होंने कहा, 'ये आंसू अब तुम्हें संगीत पैदा करने में मदद करेंगे।'

विज्ञापन
anu malik talked about border song sandese aate hai said javed akhtar asked for his autograph
अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

उस मुलाकात के बाद, मैंने गाने के बारे में सोचना शुरू किया और एक दिन जावेद साहब और जेपी दत्ता ने मेरे दरवाजे पर दस्तक दी और बाकी इतिहास है। मैं अपने सभी जवानों के बारे में सोचने लगा - सेना, नौसेना, वायु सेना या पुलिस में, हर कोई जो हमारे देश की रक्षा और सुरक्षा करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed