अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए एक साल पूरा होने जा रहा है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि अभिनेता ने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान ड्रग्स एंगल भी सामने आया था, जिसमें एनसीबी ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था। हाल ही में एक्टर के खास दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया गया है। तो वहीं सुशांत सिंह के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस एक्टर से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में निर्देशक अनुभव सिन्हा ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक ऐसी बात कह दी कि एक्टर के फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। इतना ही नहीं लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाते हुए कह डाला कि आपको किसी की मौत का मजाक नहीं बनाना चाहिए।
SSR: सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अनुभव सिन्हा ने कही ये बात, यूजर्स बोले- मौत का मजाक उड़ाना बंद करो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा अपनी खास फिल्मों के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। अनुभव सिन्हा हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर मुखर होकर अपनी राय रखते हैं। अब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक ट्वीट किया और देखते ही देखते उनका ट्वीट वायरल हो गया।
SSR Season2 coming soon ….
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) May 28, 2021
एक यूजर ने लिखा, 'क्या आप ऐसा कह कर किसी की मौत का मजाक उड़ा रहे हैं?' अन्य एक यूजर ने लिखा, 'कितनी बार उसकी आत्मा को तंग करेंगे ये लोग।' एक ने लिखा, 'अभी कुछ लोग गिरफ्तार हुए हैं आपका नंबर भी आयेगा।'
गौरतलब है कि 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन से सभी सकते में आ गए थे और लोगों ने उन्हें इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई थी। तो वहीं दिवंगत अभिनेता के पिता ने एक्टर की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे हड़पने का आरोप लगाया था। जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। इस केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने भी अपनी जांच शुरू की थी और कई सेलेब्स से पूछताछ की थी। फिलहाल, मामले की जांच अभी भी चल रही है।