{"_id":"62fea117315d045e6200c00f","slug":"anuja-joshi-birthday-life-and-career-facts-of-hello-mini-actress-anuja-joshi-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anuja Joshi Birthday: अनुजा जोशी का बॉलीवुड से है गहरा नाता, पहली सीरीज में ही बोल्ड सीन्स से मचा दी थी सनसनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anuja Joshi Birthday: अनुजा जोशी का बॉलीवुड से है गहरा नाता, पहली सीरीज में ही बोल्ड सीन्स से मचा दी थी सनसनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 19 Aug 2022 07:10 AM IST
ओटीटी पर अपनी पहली ही सीरीज 'हेलो मिनी' में बोल्ड सीन से चर्चा में आईं एक्ट्रेस अनुजा जोशी 19 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। हेलो मिनी के अलावा एक्ट्रेस अनुजा जोशी ब्रोकन वट ब्यूटीफुलमें भी नजर आ चुकी हैं। 1992 में न्यूयॉर्क में जन्मी अनुजा का पालन-पोषण वहीं पर हुआ है। हालांकि एक्ट्रेस अपने काम के चलते मौजूदा समय में मुंबई में रहती हैं। अनुजा जोशी ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी और इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा, हालांकि कम ही लोग जानते होंगे कि एक्ट्रेस अनुजा का बॉलीवुड से भी गहरा नाता है। तो चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं कुछ खास बातें।
Trending Videos
2 of 4
अनुजा जोशी
- फोटो : insta
बॉलीवुड से है पुराना रिश्ता
एक्ट्रेस अनुजा जोशी का जन्म भले ही अमेरिका में हुआ हो लेकिन वह माया नगरी से गहरा संबंध रखती हैं। दरअसल वह अलंकार जोश की बेटी और पल्लवी जोशी की भतीजी हैं। एक्ट्रेस पल्लवी जोशी को तो सब जानते ही हैं, लेकिन इसके अलावा बता दें कि अलंकार जोशी भी खुद एक कलाकार रह चुके हैं और उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है। अनुजा जोशी के पिता ने सीता, गीता, ड्रीम गर्ल और डॉन जैसी फिल्मों में बाल कलाकार को रूप में काम किया था। हालांकि बाद में उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया और विदेश में अपना बिजनेस स्टार्ट किया। अनुजा जोशी के घर में माता-पिता के अलावा उनकी एक जुड़वां बहन और दूसरा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
अनुजा जोशी
- फोटो : insta
ऐसे मिला हेलो मिनी में काम
एक्ट्रेस अनुजा जोशी को अभिनय पिता से विरासत में मिला है। एक्ट्रेस को बचपन स ही अभिनय का शौक था, इसलिए न्यूयॉर्क के ड्रामा स्कूल से एक्टिंग की पढ़ाई भी की है। हेलो मिनी के लिए उन्हें बॉडी लैंग्वेज और परफॉर्मेंस के आधार पर चयनित किया गया था। इसके बाद वह कई सीरीज में नजर आईं।
4 of 4
अनुजा जोशी
- फोटो : social media
हाल ही में लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड संग की है शादी
एक्ट्रेस अनुजा जोशी ने थप्पड़ सीरीज फेम अभिनेता अंकुर राठी संग शादी की है। जानकारी के मुताबिक दोनों तकरीबन 10 साल से एक दूसरे संग रिलेशनशिप में थे। अनुजा और अंकुर न साल 2020 में ही सगाई कर ली थी और इसके बाद दोनों ने एक निजी समारोह में शादी कर ली। इसकी तस्वीरें भी खूब साझा कई गईं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।