{"_id":"5da6f6788ebc3e93a230de0d","slug":"anup-jalota-and-jasleen-matharu-will-be-seen-in-film-vo-meri-student-hai-after-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर एक बार साथ में दिखेगी जसलीन-अनूप की जोड़ी, बड़े परदे पर सामने आएगी रिश्ते की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर एक बार साथ में दिखेगी जसलीन-अनूप की जोड़ी, बड़े परदे पर सामने आएगी रिश्ते की सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 16 Oct 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनूप जलोटा और जसलीन मथारू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं, उस वक्त शो के साथ ही साथ एक जोड़ी भी लगातार खबरों में बनी रही थी। हम बात कर रहे हैं भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की। उस वक्त दोनों के रिलेशनशिप में होने की कई खबरें सामने आई थीं, लेकिन शो के बाहर आते ही दोनों ने अपने बीच किसी भी ऐसे रिश्ते के लिए इनकार कर दिया था। ऐसे में अब दर्शकों को एक बार फिर दोनों एक साथ नजर आएंगे।
2 of 5
anup jasleen
बिग बॉस में जसलीन और अनूप जलोटा के बीच काफी प्यार देखने को मिला था। शो के बाद बाहर आने पर दोनों ने अपने रिश्ते को गुरु और शिष्य का रिश्ता बता दिया था। दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी आई थी। ऐसे में दोनों के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
3 of 5
anup jasleen
बता दें कि जसलीन और अनूप एक बार फिर साथ में नजर आएंगे और इस बार इनकी जोड़ी छोटे पर्दे पर नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। दोनों लोग फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट' में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर जसलीन के पिता केसर मथारू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anup jalota and jasleen
फिल्म के बारे में अनूप ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा- 'पिछले साल दिवाली से पहले एक धमाका किया था बिग बॉस के घर में जाकर, इस साल भी दिवाली से पहले एक धमाका होगा। इस फिल्म से लोगों को दिमाग में मेरे और जसलीन को लेकर जो भी गलतफहमियां होंगी वो सब दूर हो जाएंगी।'
विज्ञापन
5 of 5
anup jalota and jasleen
वहीं फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अनूप ने कहा- 'फिल्म में जसलीन मेरे पास म्यूजिक सीखने आएंगी और मैं उनसे ढंग के कपड़े पहनने की सलाह दूंगा क्योंकि मैं ट्रेडिशनल म्यूजिक बैकग्राउंड से आता हूं। असल जिंदगी में भी मैं जसलीन और बाकी स्टूडेंट्स को समझाता हूं कि ढंग से रहें। मुझे इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि कौन क्या पहना रहा है, लेकिन हर जगह हर कपड़े नहीं पहने जा सकते। मैं भी शॉर्ट्स पहनता हूं लेकिन जिस वक्त मैं क्लास ले रहा होता हूं उस वक्त मैं शॉर्ट्स नहीं पहनता'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।