{"_id":"5da6fe518ebc3e93a553ee43","slug":"exclusive-after-alia-bhatt-inshallah-shelved-s-s-rajamouli-rrr-film-in-trouble-release-date-delayed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: इंशाअल्लाह के बाद अब आलिया भट्ट की इस फिल्म पर लटकी तलवार, रिलीज तारीख आगे खिसकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: इंशाअल्लाह के बाद अब आलिया भट्ट की इस फिल्म पर लटकी तलवार, रिलीज तारीख आगे खिसकी
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 16 Oct 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
rajamauli and alia bhatt
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपूर खानदान की बहू बनने का सपना बुन रहीं अतरंगी अदाकारा आलिया भट्ट के नक्षत्र इन दिनों उनका साथ नहीं दे रहे हैं। पहले सलमान खान के साथ उनकी बहुचर्चित फिल्म इंशाअल्लाह शूटिंग शुरू होने से पहले ही बंद हो गई और अब उनकी एक और फिल्म आरआरआर की रिलीज डेट साल भर के लिए टल गई है।
2 of 4
rrr
बाहुबली सीरीज की फिल्मों से दुनिया भर में चर्चित हुए निर्देशक एस एस राजमौली इन दिनों अपनी मेगाबजट फिल्म आरआरआर की शूटिंग में व्यस्त तो हैं लेकिन इस फिल्म का स्तर इतना व्यापक हो गया है कि वह अब फिल्म को समेटने में काफी दिक्कतें महसूस कर रहे हैं। फिल्म में साउथ के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स एनटीआर जूनियर और रामचरण तेजा के अलावा हिंदी सिनेमा के भरोसेमंद सितारे अजय देवगन भी हैं। फिल्म में दोनों लीड हीरो के एंट्री सीन शूट करने में ही पानी की तरह पैसा बहाया जा चुका है। सूत्र बताते हैं कि इन दोनों हीरो के एंट्री सीन तो शूट हो चुके हैं लेकिन इसके साथ ही फिल्म के ओवरबजट होने के आसार भी बनने लगे हैं।
3 of 4
RRR
- फोटो : instagram
फिल्म आरआरआर के लिए आलिया भट्ट कई बार हैदराबाद के चक्कर लगा चुकी हैं। अजय देवगन भी अपने हिस्से की शूटिंग पूरी होने के इंतजार में हैं। लेकिन, फिल्म का अगला शेड्यूल फिलहाल अधर में हैं। बताया ये जा रहा है कि एनटीआर जूनियर और रामचरण तेजा के दूसरी फिल्मों में व्यस्त होने के चलते फिल्म का अगला शेड्यूल आगे खिसका है लेकिन चर्चा ये भी है कि ऐसा फिल्म के ओवरबजट होने के चलते हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
RRR
- फोटो : instagram
ये फिल्म अगले साल जुलाई में रिलीज करने का ऐलान फिल्म की लॉन्चिंग के वक्त हुआ था लेकिन फिल्म की शूटिंग की बार बार बदलती डेट्स और फिल्म के एक्शन दृश्यों पर बढ़ते जा रहे खर्चों के चलते फिल्म अधर में लटक गई है। अब फिल्म को 2021 में मकर संक्रांति पर रिलीज करने की बात शुरू हो चुकी है। यानी कि आलिया की अगले साल रिलीज होने वाली एक और फिल्म अब तय समय पर रिलीज नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।