फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा अटैक: इन 2 बॉलीवुड एक्टर्स ने लिखी भावुक कविता, पढ़कर याद आ रहा जवानों का बलिदान

Sun, 17 Feb 2019 05:20 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 17 Feb 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
anupam kher and ayushman khurana poem make emotional on pulwama attack
bollywood

पुलवामा हमले के बाद से ही देश में शोक की लहर कायम है। देशवासी जहां शहीदों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं तो वहीं दुश्मनों के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेता अनुपम खेर और आयुष्मान खुराना ने शहीदों को समर्पित करते हुए एक कविता लिखी है। दोनों अभिनेताओं की कविता में जवानों के बीच प्रबल देशभक्ति की भावना और उनकी निडर बहादुरी को पेश किया गया है। 

anupam kher and ayushman khurana poem make emotional on pulwama attack
ayushman khurana

देश का हर जवान बहुत खास है,
है लड़ता जब तक श्वास है,
परिवारों के सुखों का कारावास है,
शहीदों की माओं का अनंत उपवास है,
उनके बच्चों को कहते सुना है
पापा अभी भी हमारे पास हैं


anupam kher and ayushman khurana poem make emotional on pulwama attack
anupam kher

वहीं, अनुपम ने लिखा, "मुझे यह कविता एक मैसेज के तौर पर मिली. यह एक जवान की जिंदगी की तुलना एक आम आदमी की जिंदगी से करती है। इसने मुझे भावुक कर दिया और इस बात का अहसास करा दिया कि सेना और जवानों के बलिदान को यूं ही मान लेना कितना आसान है।' अनुपम द्वारा अंग्रेजी भाषा में पढ़ी गई इस कविता का हिंदी अनुवाद नीचे दिया गया है.


विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher and ayushman khurana poem make emotional on pulwama attack
अनुपम खेर - फोटो : SELF

तुमने डिग्री के लिए तैयारी की और मैंने सबसे कड़ी ट्रेनिंग की, तुम्हारा दिन 7 बजे शुरू होता और 5 बजे खत्म हो जाता और मेरा सुबह 4 बजे शुरू होकर रात 9 बजे तक चलता रहता, इसमें कुछ रातें भी शामिल होती थीं, तुम्हारी अपनी कॉनवोकेशन सेरेमनी होती थी और मुझे मेरी पीओपी में हिस्सा लेना होता, तुम्हें बेस्ट कंपनी ने हायर किया और सबसे अच्छा पैकेज मिला, मुझे मेरी पलटन मिली और 2 सितारे मेरे कंधे पर लगाए गए.


विज्ञापन
anupam kher and ayushman khurana poem make emotional on pulwama attack
anupam kher

अनुपम ने आगे पढ़ा, "तुम्हें नौकरी मिली और मुझे जिदंगी जीने का एक नया तरीका, हर शाम तुम अपने परिवार से मिलते और मैं ये दुआ करता कि जल्द ही अपने परिवार से मिल पाऊंगा, तुम रौशनी और संगीत के साथ त्यौहार मनाते और मैं अपने साथियों के साथ बंकर में पड़ा रहता, शादियां हम दोनों ने ही की थीं, तुम्हारी पत्नी तुम्हें रोज देख पाती और मेरी ये दुआ करती कि मैं सलामत रहूं,


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed