अनुपम खेर ने बॉलीवुड के तीन दशक देखे हैं । उन्होंने अपनी पहली फिल्म 1984 में की थी । यह फिल्म थी 'सारांश' । इस फिल्म में अनुपम ने 29 की उम्र में 60 साल के बूढ़े का रोल निभाया और इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था । अनुपम के कम उम्र में ही बाल झड़ने लगे थे इसलिए वो कभी हीरो के तौर पर फिल्म में नजर नहीं आए । हालांकि साइड रोल करके भी अनुपम खेर ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी ।
{"_id":"5e622aa18ebc3eeb393d202c","slug":"anupam-kher-birthday-special-he-played-60-year-old-man-at-the-age-of-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लीड रोल किए बिना ही तीन दशक से बॉलीवुड पर राज कर रहे अनुपम खेर, जानें उनके करियर का 'सारांश'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लीड रोल किए बिना ही तीन दशक से बॉलीवुड पर राज कर रहे अनुपम खेर, जानें उनके करियर का 'सारांश'
Fri, 06 Mar 2020 11:59 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
anupam kher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Anupam kher
इन 35 सालों में 500 फिल्में और 100 से ज्यादा नाटकों में अभिनय कर चुके अनुपम खेर हर फिल्म में एक अलग किरदार के साथ दिखते हैं। 7 मार्च को अनुपम खेर का जन्मदिन होता है । इस मौके पर आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्से...
anupam kher
अनुपम खेर की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ज्यादातर गंभीर भूमिकाएं निभाईं । वहीं फिल्मों में उनकी कॉमेडी भी लाजवाब रही। फिल्म 'सारांश' के बाद उन्हें फिल्म 'कर्मा', 'तेजाब', 'राम लखन', 'दिल', 'सौदागर', '1942 ए लव स्टोरी', 'रूप की रानी चोरों का राजा' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी सफल फिल्मों में अनुपम खेर की भूमिका अलग-अलग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
ram lakhan anupam kher
अनुपम खेर कई बार फिल्म में हीरो की जरूरत को भी भर देते हैं। कलाकार कितना भी बड़ा हो, अनुपम खेर के साथ दृश्यों में वह उनकी बराबरी नहीं कर पाता। अनुपम खेर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। 'बेंड इट लाइक बेकहम', 'ब्राइड एंड प्रिज्यूडाइस', 'द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसिज' और 'द अदर इंड ऑफ द लाइन' जैसी विश्व विख्यात फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
anupam kher
सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके अनुपम खेर शिमला में जन्मे। उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से स्नातक करने के बाद थियेटर से कॅरियर की शुरुआत की। अनुपम खेर को आठ बार अलग-अलग श्रेणियों में फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है जिसमें 1984 की फिल्म 'सारांश' के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी है। उन्हें दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया है।
छठी क्लास में ही पढ़ाई छोड़ने वाली थी सोनाक्षी सिन्हा, मां के सामने रख दी थी यह बड़ी शर्त