{"_id":"5e6270318ebc3ec5535e8d77","slug":"anupam-kher-birthday-special-his-love-story-with-kirron-kher","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Love Story: शादीशुदा किरण के प्यार में ऐसे पड़े अनुपम खेर, पत्नी को तलाक देकर रचाई दूसरी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Love Story: शादीशुदा किरण के प्यार में ऐसे पड़े अनुपम खेर, पत्नी को तलाक देकर रचाई दूसरी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 06 Mar 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Anupam Kher and Kirron Kher
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में ज्यादातर मुख्य कलाकारों को ही तरजीह दी जाती रही है। लेकिन ऐसा कम ही होता है कि कुछ सहयोगी कलाकार फिल्मों में हीरो-हीरोइन पर भारी पड़ते हैं। वो कभी पिता के भूमिका में होते हैं तो कभी भाई की। वो कभी पुलिसवाले की भूमिका में नजर आते तो कभी विलेन बनकर हीरो से मार खाते हैं। लेकिन जब भी वो पर्दे पर होते हैं तो सिर्फ वो ही नजर आते हैं। ऐसे ही कलाकार हैं दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर। 7 मार्च 1955 को जन्मे अनुपम खेर अपने करियर में 500 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी फिल्मी लाइफ के बारे में ज्यादातर लोग जानते ही हैं लेकिन आज बात उनकी निजी के जिंदगी के उस लम्हे की जिसपर अभी कम ही नजरें पड़ी हैं।
2 of 6
kirron kher, anupam kher
- फोटो : social media
कम ही लोग ये बात जानते हैं कि अनुपम खेर ने दो शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी का नाम मधुमालती था। शादी के कुछ वक्त अनुपम और मधुमालती के निजी रिश्तों में दरार आ गई। इसी के चलते दोनों ने अलग हो गए। 1985 में अनुपम खेर ने अभिनेत्री किरण खेर से शादी रचा ली।
3 of 6
kirron kher
- फोटो : Social Media
अनुपम खेर से किरण की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी। दोनों एक ही थियेटर में एक्टिंग करते थे। काम के दौरान ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। किरण फिल्मों में काम की तलाश के लिए साल 1980 में मुंबई पहुंचीं। उस दौरान किरण को एक बड़े बिजनेसमैन गौतम बेरी से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। कुछ समय बाद ही किरण ने बेटे सिकंदर को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
anupam kher
- फोटो : Social Media
शादी होने के बाद भी किरण और अनुपम ने थिएटर करना नहीं छोड़ा। नादिरा बब्बर के प्ले के लिए दोनों कलकत्ता गए, तो वहां उनकी मुलाकात हुई। उस वक्त भी दोनों शादीशुदा थे। प्ले खत्म होने के बाद अनुपम किरण को बाय बोलने उनके कमरे में गए। वापस आते समय जब अनुपम ने किरण को मुड़कर देखा, उसी पल दोनों को अहसास हुआ कि उनके बीच कुछ तो जरूर है।
विज्ञापन
5 of 6
anupam kher
- फोटो : Social Media
कलकत्ता में हुई मुलाकात का किरण और अनुपम पर गहरा असर हुआ था। दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूब चुके थे। एक दिन अनुपम, किरण के घर गए और बोले, ‘मुझे तुमसे कुछ बात करनी है। मुझे ऐसा लग रहा है कि मुझे तुमसे प्यार हो गया है।' किरण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहले तो उन्हें ये सब मजाक लगा। लेकिन धीरे-धीरे उन्हें अहसास हुआ कि अनुपम सीरियस थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।