फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली खान ने स्कूल में की थी ऐसी हरकत, प्रिंसिपल करने वाली थीं सस्पेंड

Fri, 06 Mar 2020 08:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 06 Mar 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan shared a horrific incident when her mischievous prank got her suspended from school
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी से जुड़े खुलासों को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे कई सितारे रहे हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी के बारे हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने भी अपनी जिंदगी के बारे में बेहद खास खुलासा किया है। उन्होंने अपने स्कूल का ऐसा किस्सा बताया जिसकी वजह से वह स्कूल से सस्पेंड होने वाली थीं। 

Sara Ali Khan shared a horrific incident when her mischievous prank got her suspended from school
Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अभिनेत्री सारा अली खान ने जब से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया तब से वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई मिरर से बात की। इस दौरान सारा अली खान ने अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी ढेर सारी बाते कीं। सारा अली खान ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने स्कूल के समय ऐसी हरकत की थी कि जिसकी वजह से उन्हें स्कूल से सस्पेंड होने वाली थीं।

Sara Ali Khan shared a horrific incident when her mischievous prank got her suspended from school
sara ali khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सारा अली खान ने कहा, 'मुझे अपने स्कूल का एक किस्सा याद है जब मैंने क्लास के पंखे की पंखड़ियों पर गोंद रखती थी और जैसे ही पंखा चलाया वह गोंद पूरी क्लास में फैल गई। इस वजह से मैं लगभग सस्पेंड हो गई थी क्योंकि मेरी प्रिंसिपल मुझसे बार-बार यही पूछ रही थी कि ऐसे क्यों किया जिसका मेरे पास कोई जवाब नहीं था।' सारा अली खान अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैैं स्कूल लाइफ में स्टारकिड होने पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan shared a horrific incident when her mischievous prank got her suspended from school
Amrita Singh and Sara Ali Khan - फोटो : instagram

सारा अली खान ने कहा कि स्कूल लाइफ में उन्हें कभी महसूस नहीं हुआ कि वह किसी कलाकार भी बेटी हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे माता-पिता कलाकार हैं, लेकिन मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मैं किसी स्टार परिवार के घर में पली-बड़ी। मेरे पिता हमेशा पढ़ाई करने के लिए बोलते थे जबकि मेरे मां विनम्रता की ध्वजवाहक है। इसलिए मुझे कभी महसूस नहीं हुआ कि मैं किसी स्टार परिवार के घर से संबंध रखती हूं और ना ही मैं खुद को एक स्टार के तौर पर देखती हूं।'

विज्ञापन
Sara Ali Khan shared a horrific incident when her mischievous prank got her suspended from school
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इसके अलावा सारा अली खान अपनी जिंदगी और फिल्मों के बारे में ढेर सारी बातें कीं। आपको बता दें कि सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा सारा अली खान अभिनेता रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिब्बा में दिखाई दी थीं। बीते दिनों उनकी फिल्म लव आजकल भी रिलीज हुई। हालांकि उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म लव आजकल का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया। 

पढ़ें: पारुल चौधरी और कुणाल ठाकुर की चमकी किस्मत, एकता कपूर के इस शो में मिले दमदार किरदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed