फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के बाद फूट-फूट कर रोने लगी महिला, छू लिए निर्देशक के पैर

Fri, 11 Mar 2022 10:05 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 11 Mar 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
anupam kher film the kashmir files release vivek agnihotri darshan kumar shares a emotional video of fans
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हो चुकी है। हालांकि रिलीज से पहले ही फिल्म में काफी चर्चा बटोर ली है और रिलीज के बाद अब दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। यह फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों को दिखाती है, इसलिए इस फिल्म में काफी भावुक कर देने वाले सीन भी हैं। एक्टर दर्शन कुमार ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कई दर्शक काफी भावुक नजर आ रहे हैं।

anupam kher film the kashmir files release vivek agnihotri darshan kumar shares a emotional video of fans
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी फिल्म स्क्रीनिंग के बाद बाहर निकल रहे होते हैं कि अचानक एक महिला निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के पैर छू लेती है। वह अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाती है और  फूट-फूट कर रोने लगती है। महिला कहती नजर आ रही है कि ये आपके अलावा और कोई नहीं कर सकता था, आप आए मुझे लगा आपके पैर छू लूं। आप हमारे लिए भगवान हैं। इसके अलावा बाकी दर्शक भी विवेक अग्निहोत्री को फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद देते नजर आए।

anupam kher film the kashmir files release vivek agnihotri darshan kumar shares a emotional video of fans
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में देखा  जा सकता है कि तभी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के एक्टर दर्शन कुमार भी आ जाते हैं और महिला को गले लगा लेते हैं। वह उनको खूब आशीर्वाद देती है और उनके अच्छे भविष्य की कामना करती है। दर्शन कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'दिल से जो आता है, दिल को छू जाता है, द कश्मीर फाइल्स अब आपकी फिल्म है!

 

विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher film the kashmir files release vivek agnihotri darshan kumar shares a emotional video of fans
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्मों की कहानी को दिखाती है। रिलीज से पहले फिल्म विवादों में भी फंस गई थी, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी वजह से इसके कई सीन पर कैंची भी चली है। 'द कश्मीर फाइल्स में' में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, एक्टर दर्शन कुमार,भाषा सुम्बली, पल्लवी जोशी जैसे कलाकार हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed