फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने गंगूबाई बन दिखाई इतनी दमदार एक्टिंग, फैंस बोले-'आपको ये रोल मिलता तो ज्यादा दमदार लगता'

Fri, 11 Mar 2022 09:23 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 11 Mar 2022 09:23 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant share video in gangubai kathiawadi avatar fans says you better than alia bhatt
राखी सावंत - फोटो : insta

बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत किसी न किसी बात को लेकर खुद को लाइमलाइट में लाना बखूबी जानती हैं और हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर से राखी ट्रेंड में हैं लेकिन इस बार किसी विवाद या बयान को लेकर नहीं बल्कि अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर वह चर्चा में हैं। राखी सावंत ने इस बार सोशल मीडिया को ट्रेंड को फॉलो किया है, उन्होंने आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर एक्टिंग करते हुए एक वीडियो शेयर की है। लोग उनकी दमदार एक्टिंग के कायल हो रहे हैं और जमकर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

rakhi sawant share video in gangubai kathiawadi avatar fans says you better than alia bhatt
राखी सावंत की एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल - फोटो : insta

राखी सावंत की दमदार एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल-
वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत में गंगूबाई का लुक लिया हुआ है। माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी, बालों में लाल  गुलाब और मुंह में बीड़ी लगाकर राखी सावंत दमदार तरीके से फिल्म का डायलॉग, 'नीचे बैठने की आदत डाल ले क्योंकि तेरी कुर्सी तो गई' बोलती नजर आ रही हैं।

rakhi sawant share video in gangubai kathiawadi avatar fans says you better than alia bhatt
राखी सावंत की एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल - फोटो : insta

राखी सावंत पर चढ़ा गंगूबाई का खुमार-
इस समय राखी पर गंगूबाई काठियावाड़ी का खुमार चढ़ा हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने दो और वीडियो शेयर की हैं। जहां एक में वो गंगूबाई के डायलॉग बोलती दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी वीडियो में ढोलिड़ा गाने पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। फैंस को उनकी ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं और वे उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant share video in gangubai kathiawadi avatar fans says you better than alia bhatt
राखी सावंत की एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल - फोटो : insta

प्रशंसक कर रहे राखी सावंत की जमकर तारीफ-
गंगूबाई के डायलॉग की वीडियो शेयर करते हुए राखी सावंत ने लिखा, मुझे गंगूबाई की तरह फील हो रहा है। उनकी एक्टिंग देख एक प्रशंसक ने कहा, 'ये रोल आपको मिलता तो ज्यादा दमदार लगता' इसी तरह से दूसरे प्रशंसक ने लिखा, 'आप इस रोल में बिलकुल फिट बैठती हैं'। इसी तरह एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, राखी सावंत बेस्ट एक्ट्रेस है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed