फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुपम खेर की हुई ट्विटर पर वापसी, हैकर्स को दिया करारा जवाब

Wed, 07 Feb 2018 09:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher gets back his Twitter account hacked by turkish army
अनुपम खेर
बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय की वजह से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले एक्टर अनुपम खेर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। आखिरकार अनुपम खेर की ट्विटर पर वापसी हो ही गई है।  बता दें, मंगलवार को उनका ट्विटर अकाउंट टर्किश साइबर आर्मी ने हैक कर दिया था। 


 
Anupam Kher gets back his Twitter account hacked by turkish army
अनुपम खेर
जिसके बाद मंगलवार को अनुपम खेर ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि उनका ट्विटर हैक हो गया है। इस बात की जानकारी उन्हें उनके भारतीय दोस्तों से मिली। उन्होंने बताया कि फिलहाल वो अभी लॉस एंजिलिस में हैं लेकिन इस मामले में उन्होंने ट्विटर से बात कर ली है। 

 
Anupam Kher gets back his Twitter account hacked by turkish army
अनुपम खेर

अनुपम खेर ने हाल ही में अपने फैंस को अपने ट्विटर की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया, थैंक्यू ट्विटर इंडिया, मेरा अकाउंट हैक होने के बाद जिस शानदार तरीके से आपने मामले को हैंडल किया। सभी दोस्तों और मीडिया के लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे लॉस एंजिलिस में आधी रात अकाउंट हैक होने की जानकारी दी। हैकर्स के लिए- आई लव इंडिया। भारत माता की  जय।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher gets back his Twitter account hacked by turkish army
अनुपम खेर

खबरों की माने तो अनुपम खेर का ट्विटर अकाउंट हैक करने वाले हैकर्स ने खुद को तुर्की का बताया था। हैकर्स ने अपने पहले ट्वीट में लिखा था, आपका अकाउंट तुर्की स्थित साइबर आर्मी आइदिज़ तिम ने हैक कर लिया है। आपका सारा डेटा कैप्चर कर लिया गया है। इस ट्वीट के अंत में आपत्तिजनक कंटेट भी लिखा था। ट्वीट के अंत में हैकर्स ने 'आई लव पाकिस्तान' लिखा हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed