कोई भी स्टार अपने फैंस के बिना अधूरा है और सेलेब्स को प्रशंसकों से घिरे रहने की आदत सी हो जाती है। लेकिन क्या हो जब किसी नामी अभिनेता, जिसने कई फिल्मों में काम किया हो। उसे एक शख्स पहचान न पा रहा हो। ऐसा ही कुछ हुआ है अभिनेता अनुपम खेर के साथ। जी हां, अनुपम खेर को एक शख्स (नाम- ज्ञानचंद ठाकुर) ने बिल्कुल नहीं पहचाना। यहां तक कि वो शख्स उनका नाम तक भूल गया। बस इतना सुनना था कि अनुपम खेर को लगने लगा कि अब उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। अनुपम खेर कहते हैं ज्ञानचंद जी ने मुझे नहीं पहचाना। उस एक्टर को जिसने 518 फिल्में की हैं। अब आपको बताते हैं पूरा माजरा क्या है...
वीडियो: टहलने निकलने अनुपम खेर को शख्स ने पहचानने से किया इंकार, बोले- चुल्लू भर पानी में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर कहते हैं इसे कोई मतलब नहीं कि मैं कौन हूं। फिर अनुपम खेर अपना मास्क उतार देते हैं शख्स से पूछा कि क्या अब आपने मुझे पहचाना। इस पर जवाब आता है नहीं। फिर शख्स कहता है, 'सर, आपका नाम याद नहीं'। शख्स द्वारा अनुपम को न पहचाने जाने के बाद अभिनेता मजेदार अंदाज में कहते हैं, 'इस समय मुझे ऐसा लग रहा यही मैं चुल्लू भर पानी में डूब सकता हूं।'
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'मैं हमेशा गर्व से कहता हूं कि मैंने 518 फिल्में की हैं और मैं ये मानकर चलता हूं कि कम से कम हमारे भारत में तो सब मुझे पहचानते ही होंगे। लेकिन शिमला के नज़दीक की पहाड़ी के पास वाले ज्ञानचंद जी ने मेरी ये गलतफहमी दूर कर दी। वो भी कितनी मासूमियत के साथ, देखिए और जोर से हंसिए।
बता दें, शिमला से अनुपम खेर की बचपन की खास यादें जुड़ी हैं। उनके पिता नाभा में रहते हुए क्लर्क की नौकरी करते थे। बचपन शिमला में बीता, इसलिए उन्होंने करीब दो साल पहले शिमला के टुटू स्थित भवन में घर खरीदा। ये भी उन्होंने ज्ञान चंद टुटू नाम के व्यक्ति के स्वजन से खरीदा है। इसलिए वीडियो के बीच में उन्होंने ज्ञान चंद का नाम ज्ञान चंद टुटू के नाम से पुकारा, हालांकि, ये महज एक इत्तेफाक था।
अनुपम खेर की पहली फिल्म सारांश थी जिसमें उन्होंने 28 साल की उम्र में एक बूढ़े का किरदार निभाया था। अनुपम खेर इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले एक्टर्स में से एक हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी पत्नी और सांसद किरण खेर का खास ख्याल रख रहे हैं।