{"_id":"60d4840f24f3ac195426a3de","slug":"kirti-kulhari-calls-marriage-overrated-after-separation-from-saahil-sehgal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टूटे रिश्ते: पति से अलग होने के बाद कीर्ति कुल्हारी ने शादी को बताया 'ओवररेटेड', बोलीं- 'यह सिर्फ दो लोगों के बीच ही...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टूटे रिश्ते: पति से अलग होने के बाद कीर्ति कुल्हारी ने शादी को बताया 'ओवररेटेड', बोलीं- 'यह सिर्फ दो लोगों के बीच ही...'
बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं लेकिन जब से उन्होंने अपने पति से अलग होने का फैसला लिया है तब से वह जबरदस्त चर्चा का मुद्दा बन गई हैं। कीर्ति अक्सर अपनी शादी और रिश्ते को लेकर बयान देती रहती हैं। बीते दिनों भी कीर्ति ने अपने टूटे रिश्ते के बारे में कहा था कि 'किसी के साथ होने से ज्यादा मुश्किल फैसला होता है किसी से अलग होना लेकिन आपको खुद को मजबूत रखना होता है और आगे बढ़ जाना होता है।' इसी बीच कीर्ति ने शादी को लेकर एक और बात कही है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई हैं।
दरअसल, शादी के पांच साल बाद पति साहिल सहगल से अलग होने के बाद कीर्ति ने शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और शादी को 'ओवररेटेड' बताया है। कीर्ति का कहना है कि शादी सिर्फ दो लोगों के लिए ही है, इससे ज्यादा कुछ नहीं। वहीं जब कीर्ति से पूछा गया कि उन्हें शादी ओवररेटेड कैसे और क्यों लगती है तो इसके जवाब में वो कहती हैं, 'मैंने इसे शादी के माध्यम से महसूस किया। मैं यह नहीं कह रही हूं कि प्यार ओवररेटेड है या कंपेनियनशिप ओवररेटेड है। मैं कह रही हूं कि शादी का कॉन्सेप्ट ही ओवररेटेड है। मैं किसी के साथ प्यार में हो सकती हूं, किसी के साथ मेरा खूबसूरत रिश्ता हो सकता है लेकिन यह जरूरी नहीं कि मैं उसी व्यक्ति से शादी भी करूं। यह मेरी चॉयस होनी चाहिए।'
2 of 5
कीर्ति कुल्हारी
- फोटो : सोशल मीडिया
कीर्ति आगे कहती हैं, 'शादी का यह विचार जो हमारे समाज में मौजूद है, यह मेरे लिए भी था। लेकिन शादी के माध्यम से, मुझे एहसास हुआ कि हम इसे लेकर इतनी बड़ी बात क्यों बना देते हैं। हां, सामाजिक संरचना के लिए शादी जरूरी है लेकिन शादी सिर्फ दो लोगों के बीच होनी चाहिए। दो दिलों को जोड़ने की जरूरत है। यह परिवारों के एक साथ आने के बारे में नहीं है। इन दो लोगों के साथ ही सभी रिश्ते शुरू होते हैं और खत्म भी।'
3 of 5
कीर्ति कुल्हारी
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों अपनी टूटी शादी पर बात करते हुए कीर्ति कहती हैं, 'शादी से निकलने का फैसला मेरे लिए आसान नहीं था लेकिन यह जरूरी था। शादी खत्म करने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत पड़ती है। यह शादी करने के फैसले से ज्यादा कठिन था। एक साथ जब सब जुड़ते हैं तो परिवार और उनकी खुशियां आदि का जश्न मनाया जाता है। लेकिन यह काफी दुखद और तनाव पूर्ण होता है जब आप इन सब चीजों को पीछे छोड़ रहे होते हैं। मेरे लिए भी यह मुश्किल था लेकिन अब मैं खुश हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कीर्ति कुल्हारी
- फोटो : instagram
कीर्ति ने आगे कहा, 'परिवार टूट जाते हैं, बहुत ही कठिन निर्णय होता है, फिर मैंने सोचा जब साथ आने का फैसला मेरा था तो अलग होने निर्णय भी मेरा ही होगा। हालांकि वक्त लगता है लेकिन कुछ चीजों को अपनी जिंदगी से जाने देना ही जरूरी हो है। हालांकि इस निर्णय के परिणाम के लिए भी मैं तैयार थी। ऐसे कई फैसले होते हैं जो आपको सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं और हर समय आपके सामने दुख के रूप में आ जाते हैं, लेकिन आपको खुद को याद दिलाना होगा कि आपने सही काम किया और आपने वही किया जो आपको करना था।'
विज्ञापन
5 of 5
कीर्ति कुल्हारी पति के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कीर्ति ने पति से अलग होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दी थी। उन्होंने लिखा था, 'मैंने और मेरे पति साहिल ने अलग होने का फैसला कर लिया है। कागज पर नहीं, जीवन में। किसी के साथ होने से ज्यादा मुश्किल फैसला होता है किसी से अलग होना। लेकिन जो है उसको बदला नहीं जा सकता। वो सभी लोग जिन्हें मेरी फिक्र है बता दूं कि मैं ठीक हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।