फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: इस अभिनेत्री ने प्रेमी के साथ मिलकर पी लिया था जहर, पोस्टमार्टम के बाद हुआ था खूब हंगामा

Thu, 24 Jun 2021 04:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 24 Jun 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
True story behind South Actress Pratyusha death She Commits Suicide With Siddhartha Reddy
प्रत्यूषा - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं दूसरों का जीवन हमें हमेशा सुखद लगता है, हम सबको फिल्में देखने के बाद लगता है कि सेलिब्रिटीज की जिंदगी कितने ऐशो आराम की होती होगी, लेकिन जैसा कि हर तस्वीर के पीछे का सच कुछ और ही होता है। यहां की दुनिया दूर से जितनी चकाचौंध और ग्लैमर से भरी नजर आती है, पास से यह उतनी ही अकेलेपन और दुख-दर्द से भरी है। और जब ये तकलीफ हद से ज्यादा बढ़ जाती है तो सितारे जिंदगी को भुलाकर मौत को गले लगाने को ही ठीक समझते हैं। मौत को गले लगाने वाली हस्तियों की लिस्ट इतनी लंबी है कि आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे...



प्रत्यूषा का नाम लेते ही आपके दिमाग में बालिका वधु की आनंदी का चेहरा याद आने लगता है। उन्होंने अपने घर में पंखे से लटकर जान दे दी थी लेकिन आज हम जिस प्रत्यूषा की बात कर रहे हैं वो टीवी की एक्ट्रेस नहीं बल्कि साउथ की जानी मानी अभिनेत्री थी।

True story behind South Actress Pratyusha death She Commits Suicide With Siddhartha Reddy
प्रत्यूषा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रत्यूषा साउथ की उभरती हुई अभिनेत्री थीं। उनका करियर आगे बढ़ रहा था और वो इससे काफी खुश थीं। लेकिन निजी जिंदगी में वो प्यार के लिए तरस रही थीं। वो सिद्धार्थ रेड्डी नाम के लड़के से प्यार करती थीं और शादी करना चाहती थीं, लेकिन सिद्धार्थ के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था।

 
True story behind South Actress Pratyusha death She Commits Suicide With Siddhartha Reddy
प्रत्यूषा - फोटो : सोशल मीडिया

और आखिरकार प्रत्यूषा ने सिर्फ 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। प्रत्यूषा सिद्धार्थ रेड्डी के साथ रिलेशनशिप में थीं और दोनों ने साल 2002 में एक साथ कोका कोला में मिलाकर जहर पी लिया था। जहर पीने से प्रत्यूषा की मौत हो गई थी। लेकिन सिद्धार्थ बच गए थे। उस दौरान कहा गया कि सिद्धार्थ के घरवाले उनकी शादी के खिलाफ थे और दोनों ने इसलिए एक साथ मरने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
True story behind South Actress Pratyusha death She Commits Suicide With Siddhartha Reddy
प्रत्यूषा - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2002 में जब प्रत्यूषा का पोस्टमार्टम हुआ, उस वक्त उनके सुसाइड को मर्डर बताया गया। फॉरेंसिक रिपोर्ट में पहले कहा गया कि प्रत्यूषा की मौत गला घोंटने से हुई है। और मारने से पहले उनके साथ रेप किया गया था।

विज्ञापन
True story behind South Actress Pratyusha death She Commits Suicide With Siddhartha Reddy
प्रत्यूषा - फोटो : सोशल मीडिया

इस ऑटोप्सी रिपोर्ट से साल 2002 में तूफान खड़ा हो गया। हर किसी की जुबान पर बस इसी केस का नाम था। मामले की गंभीरता समझते हुए आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने ये केस केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया। आखिरकार जांच एजेंसी ने ऑटोप्सी रिपोर्ट्स के निष्कर्षों को खारिज करते हुए निष्कर्ष निकाला कि प्रत्यूषा की मौत आत्महत्या का मामला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed