फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shooting Report: नीतू कपूर दिखीं ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के सेट पर, मनपसंद गाना बजते ही लगीं थिरकने...

Thu, 24 Jun 2021 03:49 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 24 Jun 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
Neetu Kapoor will be seen as a special guest on Super Dancer chapter 4 show this weekend
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर भले अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज की और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू होने की बाट जोह रहे हो, लेकिन उनकी मां नीतू कपूर इन दिनो खूब व्यस्त हैं। वह चैनल चैनल झूम रही हैं। रियलिटी शो में अपनी यादों के किस्से सुना रही हैं और अपने फैंस को जी भरकर अपने दीदार भी करा रही हैं। नीतू कपूर हिंदी सिनेमा की चोटी की अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं। उन्होंने अपने समय के तकरीबन सभी बड़े सितारों के साथ काम किया और फिर अभिनेता ऋषि कपूर से शादी करने के बाद लंबे समय तक कैमरे से दूरी बनाए रखी। इन दिनों नीतू वह सारी कमी पूरी कर लेने के मूड में दिखती हैं। इस बार स्टूडियो स्टूडियो शूटिंग देखते नजर आईं नीतू कपूर डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के सेट पर। पता चला कि मिसेज कपूर इस शो की इस सप्ताहांत प्रसारित होने वाले एपिसोड की खास मेहमान हैं। कुछ देर यहां रुकने से पता चला कि मिसेज कपूर के स्वागत की तो यहां जबरदस्त तैयारी है। नीतू कपूर के स्वागत में सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक योजनाएं बना रखी हैं और सबने तय किया है कि मिसेज कपूर के गानों पर कुछ न कुछ ऐसा पेश किया जाए जिसे देख उनके भी होश उड़ जाएं।

Neetu Kapoor will be seen as a special guest on Super Dancer chapter 4 show this weekend
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग के दौरान सौमित बर्मन अलग ही रंग में नजर आए। जितनी देर हम यहां रुके उनके हिस्से की शूटिंग ही देखते रहे। शूटिंग के दौरान सौमित ने अपने स्वैग और मूव्स से सभी को हैरान कर दिया। दरअसल इस दौरान सौमित और उनके गुरु वैभव ने नीतू कपूर की सुपरहिट फिल्मों में से एक ‘याराना’ के एक गाने पर एक जोश भरी परफॉर्मेंस दी। दोनों ने इंसान और जानवर की दोस्ती का एक किस्सा दिखाने की कोशिश की जो सबको खूब पसंद आई।

Neetu Kapoor will be seen as a special guest on Super Dancer chapter 4 show this weekend
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री नीतू कपूर तो इस परफॉर्मेंस को देखकर अवाक रह गईं। इस दौरान जब नीतू कपूर को पता चला कि सौमित इस शो के छोटे बर्मन कहलाते हैं, तो उन्होंने ऋषि कपूर और आर डी बर्मन से उनकी दोस्ती के बारे में भी कुछ दिलचस्प किस्से सुनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Kapoor will be seen as a special guest on Super Dancer chapter 4 show this weekend
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नीतू कपूर ने कहा, "हम बर्मन जी के घर जाते थे जहां वो हमें ऋषि जी के लिए कंपोज की गई नई धुन सुनाया करते थे और ऋषि जी इसे रिजेक्ट कर देते थे। बाद में जब वही गाना हिट हो जाता था तो उन्हें बड़ा पछतावा होता था।"

विज्ञापन
Neetu Kapoor will be seen as a special guest on Super Dancer chapter 4 show this weekend
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी ने भी वैभव की शानदार कोरियोग्राफी की तारीफ की, 'आप हर बारीकी पर बहुत ध्यान देते हैं और आप इस मंच से भलीभांति वाकिफ हो गए हैं। यह ब्रॉडवे म्यूजिकल से कम नहीं था'। एपिसोड की शूटिंग के दौरान सबसे खास पल वो रहा जब जब नीतू कपूर ने एक खास गाने पर डांस किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed