फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदिरा गांधी पर फिल्म: 'इमरजेंसी' का निर्देशन खुद करेंगी कंगना, बोलीं- ये काम मुझसे बेहतर कोई नहीं कर सकता

Thu, 24 Jun 2021 03:09 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 24 Jun 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut will direct film Emergency says no one can direct it better than me
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की क्वीन यानि कंगना रणौत इन दिनों अपनी नई फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं थी जिसमें मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअप करते नजर आ रहे थे। इसके साथ ही कंगना ने बता दिया था कि फिल्म 'इमरजेंसी' की तैयारी शुरू हो चुकी है। वहीं अब कंगना ने बताया है कि वो इस फिल्म का निर्देशन भी खुद ही करने वाली हैं।



फिल्म का खुद निर्देशन करेंगी कंगना रणौत

कू एप पर इस बात की जानकारी देते हुए कंगना ने लिखा, 'फिर से निर्देशक बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। इमरजेंसी पर एक साल तक काम करने का बाद मुझे समझ आ गया है कि इस फिल्म को मुझ से बेहतर कोई निर्देशित नहीं कर सकता है। मैं शानदार लेखक रितेश शाह के साथ मिलकर इस फिल्म को बनाने जा रही हूं। अगर इसकी वजह से मेरे आने वाले दूसरे प्रोजेक्ट का मुझे त्याग भी करना  पड़े तो मुझे फर्क नहीं पड़ेगा। मैं इसके लिए पूरी तरह से समर्पित हूं। मैं इस फिल्म को निर्देशित करने के लिए बहुत उत्साहित हूं #Emergency #Indira। इस फिल्म में कंगना रणौत देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली हैं।

Kangana Ranaut will direct film Emergency says no one can direct it better than me
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इमरजेंसी फिल्म का निर्देशन पहले साई कबीर करने वाले थे। उन्होंने फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' का निर्देशन किया है। वहीं कंगना का मानना है कि उनसे बेहतर इस फिल्म का निर्देशन कोई और नहीं कर सकता है इसलिए इसकी कमान उन्होंने अपने हाथ में ले ली है। बता दें कि इससे पहले कंगना ने साल 2019 में आई फिल्म 'मणिकर्णिका' का निर्देशन भी खुद ही किया था। ये फिल्म पर्दे पर हिट हुई थी और इस फिल्म के लिए कंगना राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।


 

Kangana Ranautgi@kanganarofficial

Pleased to wear Director’s hat again, after working on Emergency for more than a year I finally figured no one can direct it better than me, collaborating with fabulous writer Ritest Shah, even if it means sacrificing on various acting assignments I am determined to do it, my excitement is high this is going to be a tremendous journey, my leap to another league #Emergency #Indira

Kangana Ranaut will direct film Emergency says no one can direct it better than me
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कुछ समय पहले कंगना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं थी जिसमें उनका मेकअप होता दिख रहा था। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने लिखा था-'हर किरदार एक नई यात्रा की खूबसूरत शुरुआत है, आज हमने #इमरजेंसी #इंदिरा की शुरुआत की है। मेकअप आर्टिस्ट काम में लग गए हैं जिससे मेरे चेहरे, शरीर और लुक को सही से तैयार किया जा सके। बहुत से लोग मिलकर इसकी तैयारी में जुट गए हैं। ये एक बहुत ही खास फिल्म होने वाली है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut will direct film Emergency says no one can direct it better than me
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

बता दें कि बहुत पहले ये जानकारी सामने आई थी कि इंदिरा गांधी पर बनने जा रही फिल्म में कंगना मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। वहीं अब कंगना ने इन तस्वीरों से बता दिया है कि फिल्म की शुरुआत हो चुकी है। वहीं अब इस फिल्म का निर्देशन भी वो खुद ही करने वाली हैं। इस फिल्म में इमरजेंसी की कहानी दिखाई जाएगी और फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म में आपातकाल से जुड़ी कुछ अनोखी बातें भी देखने को मिलेंगी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut will direct film Emergency says no one can direct it better than me
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि कंगना की फिल्म 'थलाइवी' भी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में वो जयललिता के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज के साथ ही हिट हो गया था और दर्शकों को काफी अच्छा लगा था। वहीं अब कंगना इंदिरा गांधी बनने की तैयारी कर चुकी हैं। इन फिल्मों के अलावा कंगना 'धाकड़’, ‘तेजस’ और ‘मणिकर्णिका रिटर्नस: दी लीजेंड ऑफ दिद्दा’ पर काम कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed