{"_id":"60d437e68ebc3e33471b36f6","slug":"mahima-chaudhry-spotted-with-her-daughter-ariana-pose-for-shutterbugs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट हुईं महिमा चौधरी की बेटी अरियाना, फोटोज देख फैंस हुए दीवाने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीरें: स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट हुईं महिमा चौधरी की बेटी अरियाना, फोटोज देख फैंस हुए दीवाने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महिमा चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लंबे समय से महिमा किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने भले ही बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया से दूरी बना ली है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अब हाल ही में महिमा चौधरी को उनकी बेटी अरियाना के साथ स्पॉट किया गया। दोनों मां-बेटी इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस दौरान मां और बेटी दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की इन वायरल फोटोज और वीडियोज पर खूब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही अरियाना चौधरी की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि महिमा अपनी बेटी की परवरिश में कोई कमी नहीं करती हैं। महिमा अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा किया करती हैं।
2 of 5
महिमा चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान अरियाना सफेद रंग के आउटफिट में देखा गया, जबकि उनकी मां ऑल-ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। अपने फंकी लुक को पूरा करने के लिए महिमा ने ब्लैक कैप भी कैरी की हुई थी। अरियाना अपने क्यूट लुक्स और खूबसूरत चेहरे के लिए जानी जाती हैं। अब उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "मां की कार्बन कॉपी, बेहद प्यारी और खूबसूरत।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "कितनी प्यारी है यह।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "महिमा की मासूम बच्ची।" बता दें कि महिमा की साल 2006 में बिजनसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी हुई थी। हालांकि बॉबी मुखर्जी से साल 2013 में ही अलग हो चुकी हैं और अपनी बेटी की देखभाल और परवरिश अकेले कर रही हैं।
उन्होंने बॉबी मुखर्जी से तलाक तो नहीं लिया, लेकिन दोनों अलग रहते हैं। अपनी बेटी की कस्टडी पाने के लिए इस कपल ने कोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी थी। हालांकि अंत में अदालत ने महिमा को बेटी की कस्टडी दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
महिमा चौधरी
- फोटो : महिमा चौधरी
गौरतलब है कि महिमा चौधरी ने 1997 में फिल्म 'परदेस' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं और यह फिल्म सुपरहिट रही थी। फिर उन्होंने 'दिल क्या करे', 'लज्जा', 'धड़कन', 'दीवाने', 'दिल है तुम्हारा', 'ओम जय जगदीश' जैसे कई फिल्में कीं। महिमा आखिरी बार 2016 में बंगाली क्राइम थ्रिलर 'डार्क चॉकलेट' में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।