{"_id":"5cfcac89bdec22071d1c091e","slug":"anupam-kher-has-no-work-now-in-35-years-he-said-i-am-jobless","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"35 साल के करियर में पहली बार बेरोजगार हुए अनुपम खेर, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से मांग रहे काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
35 साल के करियर में पहली बार बेरोजगार हुए अनुपम खेर, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से मांग रहे काम
Sun, 09 Jun 2019 01:41 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
anupam kher
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 35 साल हो गए हैं । 25 मई को उनकी फिल्म 'सारांश' रिलीज हुई थी । इन 35 सालों में अनुपम खेर ने सैकड़ों फिल्मों में काम कर दर्शकों को अपनी अदाकारी से दीवाना बनाया । आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वक्त अनुपम खेर के पास काम नहीं है ।
anupam kher
इस बात की जानकारी खुद अनुपम खेर ने अपने एक इंटरव्यू में दी । इसके अलावा अब अनुपम खेर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से काम मांग रहे हैं । अनुपम ने एक इंटरव्यू में बताया, 'बीते 35 सालों में कभी भी ऐसा वक्त नहीं आया कि किसी दिन या किसी घंटे, किसी भी समय मैं बेरोजगार रहा हूं।'
anupam kher
'35 सालों में मैंने हर समय किसी ना किसी फिल्म में काम किया है। लेकिन ये पहली बार है जब फिल्म 'वन डे' के बाद मेरे पास कोई फिल्म नहीं है। फिलहाल मेरे पास कोई फिल्म नहीं है। मुझे एक्टिंग में 35 साल हो चुके हैं। 25 मई 1984 को मेरी पहली फिल्म सारांश रिलीज हुई थी। इन सालों में कई उतार-चढ़ाव देखे। जितने भी फिल्म बनाने वाले लोग हैं सब लोग मेरे पास आ जाएं। मैं सबकी फिल्मों में काम करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher
हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी फिल्म 'वन डे' की शूटिंग पूरी की है । फिल्म में उनके साथ जाकिर हुसैन, जरीना वहाब, मुरली शर्मा, अनंत महादेवन और राजेश शर्मा जैसे स्टार्स भी हैं। अशोक नंदा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 14 जून को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
anupam kher
अनुपम खेर ने अपने करियर की शुरुआत 28 साल की उम्र में की थी। पहली फिल्म में अनुपम खेर ने 65 साल के वृद्ध का रोल निभाया था । अनुपम खेर की ये फिल्म सुपरहिट रही थी । 'सारांश' को आज भी उनकी सबसे शानदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट थे ।