फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए आखिर कौन हैं सुष्मिता सेन की भाभी? जो कोर्ट मैरिज के बाद भाई की बनीं दुल्हन

Sun, 09 Jun 2019 01:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 09 Jun 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen brother Rajeev Sen married with Charu Asopa know all about her
Rajeev Sen and Charu Asopa - फोटो : twitter

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) ने टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) से शादी कर ली है। इन दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। शादी के बाद दोनों की पहली तस्वीर सामने आई है। इस मौके पर राजीव सफेद रंग का कुर्ता पहने हुए नजर आए तो वहीं चारू सुर्ख लाल रंग की साड़ी में दिखीं। चारू और राजीव एक साथ बहुत खुश नजर आ रहे थे तो वहीं दोनों जयमाल पहने हुए थे। चारू और राजीव एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि राजीव से शादी से पहले चारू किसी और के प्यार में गिरफ्तार थीं। यहां तक कि उनकी सगाई भी हो चुकी थीं। जानिए आखिर कौन हैं चारू असोपा और क्या है सगाई टूटने की वजह। 

Sushmita Sen brother Rajeev Sen married with Charu Asopa know all about her
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media

चारू असोपा (Charu Asopa) को टेलीविजन इंडस्ट्री में 10 साल हो चुके हैं। चारू ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' से की थी। इसके बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बाल वीर' जैसे सीरियल में नजर आईं। हालांकि पहचान 'मेरे अंगने में' सीरियल से मिली थी। इसी सीरियल के को-एक्टर नीरज मालवीय के साथ उनके रिश्ते की खबरें आई। 

Sushmita Sen brother Rajeev Sen married with Charu Asopa know all about her
Neeraj Malviya and Charu Asopa - फोटो : file photo

'मेरे अंगने में' (Mere Angne Mein) सीरियल में चारू और नीरज मालवीय ने भाई-बहन का रोल निभाया था। यहां तक कि इन दोनों ने साल 2016 में सगाई भी कर ली थी। कहा जा रहा था कि यह दोनों साल 2017 में शादी करने जा रहे हैं हालांकि दोनों का रिश्ता टूट गया। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच मनमुटाव होने की वजह से रिश्ता टूट गया था। सुष्मिता सेन के भाई की बात करें तो चारू से पहले कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर को डेट करने की खबरें आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen brother Rajeev Sen married with Charu Asopa know all about her
Rajeev Sen Charu Asopa - फोटो : Instagram

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) का भाई राजीव पेशे से मॉडल हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। लुक की बात करें तो राजीव का लुक किसी हीरो से कम नहीं हैं। देखने में काफी हैंडसम और स्मार्ट लगते हैं। फिलहाल इतना जरूर कह सकते हैं कि भाई-बहन सुष्मिता सेन और राजीव की जिंदगी में इन दिनों प्यार का खुमार छाया हुआ है।

विज्ञापन
Sushmita Sen brother Rajeev Sen married with Charu Asopa know all about her
Charu Asopa - फोटो : Instagram
सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल, राजीव और चारू असोपा के साथ तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद दोनों की सगाई की खबर सामने आई थी। सगाई के बाद अब राजीव सेन और चारू असोपा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। राजीव सेन अक्सर चारू के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed