फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: फिल्म 'विजय 69' की शूटिंग के दौरान घायल हुए अनुपम खेर, बोले- कंधे में आई है चोट

Mon, 22 May 2023 11:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 22 May 2023 11:54 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher injured during shoot of Vijay 69 Actor shared Photos on social media
अनुपम खेर - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह जानकारी फैंस से साझा की है। बता दें कि एक्टर फिल्म 'विजय 69' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए हैं। उनके कंधे पर गंभीर चोट आई है। 

Anupam Kher injured during shoot of Vijay 69 Actor shared Photos on social media
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसमें अनुपम खेर स्लिंग पहने हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर के हाथ में एक बॉल नजर आ रही है और वह कैमरे की तरफ पोज देते हुए मुस्कुरा रहे हैं। हालांकि, कैप्शन में अनुपम खेर ने बताया कि उन्हें कंधे में लगी चोट की वजह से काफी दर्द हो रहा है। साथ ही यह भी जानकारी दी कि शाहरुख खान और ऋतिक रोशन को स्लिंग पहनाने वाले शख्स ने ही उन्हें भी स्लिंग पहनाई है।
Citadel: सिटाडेल में वरुण संग इंटीमेट सीन करने के लिए तैयार हो गईं सामंथा, केमिस्ट्री स्क्रीन पर लगाएगी आग?

Anupam Kher injured during shoot of Vijay 69 Actor shared Photos on social media
अनुपम खेर - फोटो : social media

अनुपम खेर ने कैप्शन लिखा है, 'आप स्पोर्ट्स फिल्म करो और आप घायल ना हो!! ऐसा कैसे हो सकता है? कल 'विजय 69' की शूटिंग के दौरान कंधे में अच्छी खासी चोट लगी। दर्द तो है पर जब कंधे पर स्लिंग लगाने वाले भैया ने बताया कि उन्होंने ही शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के कंधों को इस स्लिंग से सजाया था तो पता नहीं क्यों दर्द का एहसास थोड़ा कम हो गया! पर वैसे अगर थोड़ा जोर से खांसू तो मुंह से हल्की सी चीख जरूर निकलती है!'
Monday Flashback: जब फैन के खौफ से घर में कैद होकर रह गई थीं आशा पारेख, यूं मिला था छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher injured during shoot of Vijay 69 Actor shared Photos on social media
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर ने आगे लिखा, 'फोटो में मुस्कुराने के कोशिश वास्तविक है! एक दो दिनों बाद शूटिंग जारी रहेगी। वैसे मां ने सुना तो बोलीं, 'और दिखा अपनी बॉडी दुनिया को!! तुझे नजर लग गई!' मैंने जवाब दिया, 'मां! गिरते है शहसवार ही मैदान ए जंग में। वो तिफल क्या गिरेगा जो घुटनों के बल चले!' मां झापड़ मारते मारते रुक गई!'

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
Anupam Kher injured during shoot of Vijay 69 Actor shared Photos on social media
अनुपम खेर - फोटो : social media

एक्टर की इस पोस्ट पर हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है। फैंस के साथ-साथ सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। नीना गुप्ता ने लिखा, 'अरे रे क्या किया।' वहीं फैंस ने भी कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, 'हमें लगा कि यह फिल्म का टीजर पोस्टर है। लेकिन, यहां तो मामला ही अलग है। जल्दी स्वस्थ हों आप।' एक यूजर ने लिखा, 'माई तो माई होती है ना अनुपमजी! आप की तबीयत जल्द ठीक हो।'
Satyaprem Ki Katha: कार्तिक-कियारा की फिल्म में होगा धमाकेदार डांस नंबर, इसी के साथ पूरी हो जाएगी शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed