फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Flashback: जब फैन के खौफ से घर में कैद होकर रह गई थीं आशा पारेख, यूं मिला था छुटकारा

Mon, 22 May 2023 11:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 22 May 2023 11:40 AM IST
विज्ञापन
Monday Flashback: When Asha Parekh Revealed About Fan Who Wanted To Marry With Actress Threatened Neighbours
आशा पारेख - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री आशा पारेख अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। आज भले ही वह अभिनय की दुनिया से दूर हैं, लेकिन एक समय में उनका खूब जलवा रहा। प्रशंसकों के बीच उनकी जबर्दस्त लोकप्रियता रही। एक्ट्रेस की एक झलक के लिए फैंस दीवानों की तरह इंतजार किया करते थे। फिर एक ऐसा समय भी आया, जब उनकी यही लोकप्रियता उनके लिए जी का जंजाल बन गई और उन्होंने खुद को घर में कैद कर लिया।

Monday Flashback: When Asha Parekh Revealed About Fan Who Wanted To Marry With Actress Threatened Neighbours
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया

आशा पारेख ने यह किस्सा खुद सुनाया था। उन्होंने बताया था कुछ दिन उन्होंने बेहद खौफ में गुजारे और अपने ही घर से बाहर निकलने में उन्हें डर लगने लगा था। अपने समय में कई सुपरहिट फिल्में देने वाली आशा पारेख की एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते थे। ऐसे ही एक फैन का किस्सा आशा पारेख ने साझा किया करते हुए बताया था कि उनका ऐसा सिरफिरा फैन था, जिसकी वजह से उन्हें खूब परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Monday Flashback: When Asha Parekh Revealed About Fan Who Wanted To Marry With Actress Threatened Neighbours
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया

आशा पारेख ने साल 2017 में एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका एक ऐसा प्रशंसक था, जिसकी वजह से उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। उन्होंने अपने आपको अपने ही घर में कैद कर लिया था, क्योंकि यह फैन एक्ट्रेस के घर के गेट के बाहर डेरा डालकर रहने लगा था। आशा पारेख के पड़ोसियों ने उसे उस जगह से हटकर जाने के लिए कहा तो उसने चाकू निकालकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। वह आशा पारेख से शादी की जिद करके बैठा था और रट लगाने लगा की शादी की हामी लेकर ही वह उस जगह से उठेगा।
Aaliyah-Shane: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने ब्वॉयफ्रेंड शेन संग की सगाई, इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Flashback: When Asha Parekh Revealed About Fan Who Wanted To Marry With Actress Threatened Neighbours
आशा पारेख - फोटो : Social Media

आशा पारेख  ने जिक्र किया था कि उनके लिए वह बेहद मुश्किल वक्त था। उन्होंने बाहर निकलना बदं कर दिया था। अपने घर के अंदर जाने के बारे में भी एक बार सोचती थीं। कई बाहर आग्रह करने के बाद भी वह फैन वहां से हटने का नाम नहीं ले रहा था। 
Riteish Deshmukh: राज कुमार गुप्ता के अगले प्रोजेक्ट का हिस्सा बने रितेश देशमुख ? ऐसी होगी वेब सीरीज की कहानी

विज्ञापन
Monday Flashback: When Asha Parekh Revealed About Fan Who Wanted To Marry With Actress Threatened Neighbours
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया

मामला बढ़ता गया तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, जिन्होंने तुरंत एक्शन लिया उस फैन को सीधे आर्थर रोड जेल में बंद कर दिया गया। इसके बाद ही जाकर आशा पारेख की जान में जान आई और उन्होंने घर से बाहर निकलना शुरू किया था, लेकिन वह परेशानी अभी कम नहीं हुई। उनका वह फैन उन्हें जेल से भी लेटर लिखकर भेजता रहता था कि मेरी जमानत करा दो। लेकिन अभिनेत्री सब चीजों को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ती गईं।
Nawazuddin Siddiqui: मनोज बाजपेयी को गंभीरता से नहीं लेते थे नवाजुद्दीन? इस नाटक के दौरान हुई थी पहली मुलाकात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed