फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Citadel: सिटाडेल में वरुण संग इंटीमेट सीन करने के लिए तैयार हो गईं सामंथा, केमिस्ट्री स्क्रीन पर लगाएगी आग?

Mon, 22 May 2023 11:13 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 22 May 2023 11:13 AM IST
विज्ञापन
will samantha ruth prabhu and varun dhawan shoot intimate scene for citadel
वरुण धवन , सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

 

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी आने वाली सीरीज सिटाडेल में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। कुछ दिनों पहले सामंथा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी थी। बता दें कि यह एक साइंस फिक्शन सीरीज है। राज एंड डीके द्वारा निर्देशित यह सीरीज प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन द्वारा अभिनीत अमेरिकी सीरीज सिटाडेल जैसी ही होगी। वरुण और सामंथा इसके यूके प्रीमियर के लिए भी लंदन गए थे। अब खबरें आ रही हैं कि इसमें सामंथा और वरुण के इंटीमेट सीन भी हो सकते हैं।

will samantha ruth prabhu and varun dhawan shoot intimate scene for citadel
वरुण धवन, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

वरुण धवन और सामंथा की इस सीरीज को लेकर खबरें आ रही हैं कि अमेरिकी शो की तरह भारतीय सीरीज में भी सामंथा और वरुण के बीच कुछ इंटीमेट सीन होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा वरुण के साथ इंटीमेट सीन करने के लिए सहमत हो गई है, बशर्ते वह तरीके  से शूट किए गए हों और स्क्रिप्ट के लिए महत्वपूर्ण हों। हालांकि इभी तक सीरीज के निर्माताओं ने इस बात की पुष्टि नहीं की है और न की उन्होंने इसपर किसी भी तरह का कोई कमेंट किया है।


इसे भी पढ़ें- Sara-Vicky Kaushal: 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन में जुटे सारा-विक्की, राजस्थान के इस परिवार से की मुलाकात
will samantha ruth prabhu and varun dhawan shoot intimate scene for citadel
वरुण धवन , सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

रूसो ब्रदर्स की इस सीरीज का हिंदी में नाम क्या होगा फिलहाल मेकर्स ने इसका ऐलान नहीं किया है। अनटाइटल्ड सिटाडेल सीरीज को जाने-माने क्रिएटर्स राज और डीके को डायरेक्ट करने वाले हैं। इसे सीता आर. मेनन ने राज और डीके के साथ मिलकर लिखा है। आपको बता दें कि सामंथा इससे पहले राज-डीके के साथ वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
will samantha ruth prabhu and varun dhawan shoot intimate scene for citadel
सिटाडेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
 प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ 28 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। सीरीज में मुख्य किरदार में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनस हैं, जो एजेंट मेसन केन और नादिया सिंह की भूमिकाओं में हैं। सिटाडेल दुनिया भर में 240 से अधिक देशों में रिलीज हुई है।
 
विज्ञापन
will samantha ruth prabhu and varun dhawan shoot intimate scene for citadel
सामंथा रुथ प्रभु-वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जाहन्वी कपूर के साथ बवाल में नजर आने वाले हैं। वहीं सामंथा की हाल ही में एक फिल्म शाकुंतलम रिलीज हुई थी, यह फिल्म भी फैंस को खूब पसंद आई थी। वहीं अब वह सिटाडेल में नजर आने वाली हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed