फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara-Vicky Kaushal: 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन में जुटे सारा-विक्की, राजस्थान के इस परिवार से की मुलाकात

Mon, 22 May 2023 10:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 22 May 2023 10:58 AM IST
विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke: sara ali khan vicky kaushal at rajasthan for movie promotion Photos viral
सारा-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल और सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को लेकर चर्चा में हैं। दोनों सितारे इस वक्त इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में राजस्थान में हैं। इस दौरान विक्की और सारा एक ऐसे परिवार से मिलने पहुंचे, जिसमें करीब 170 लोग रहते हैं। परिवार से मुलाकात के वक्त दोनों स्टार्स काफी खुश नजर आए और चूल्हे की रोटियों का जायका लिया। इसकी तस्वीरें विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।

Zara Hatke Zara Bachke: sara ali khan vicky kaushal at rajasthan for movie promotion Photos viral
सारा-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल और सारा का गांव वालों ने जोरदार स्वागत किया। विक्की कौशल को पगड़ी पहनाई। विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'सहपरिवार! 170 लोगों का एक संयुक्त परिवार। जितना बड़ा परिवार, उतना बड़ा दिल। दिल से राम राम है आप सबको!'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

Zara Hatke Zara Bachke: sara ali khan vicky kaushal at rajasthan for movie promotion Photos viral
सारा-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों सितारे सहपरिवार के साथ घुले-मिले नजर आ रहे हैं। इस दौरान महिलाओं ने उन्हें चूल्हे पर बनी रोटी और भिंडी की सब्जी खिलाई। दोनों ने खाना खाया और जमकर तारीफ की। इस दौरान महिलाएं राजस्थानी में अपने लोक गीत गाने लगीं। हालांकि, सारा-विक्की दोनों ही उनकी भाषा नहीं समझ पा रहे थे फिर भी दोनों ने ताल से ताल मिलाई।
Nandita Das: नंदिता दास ने कान में पहुंचे सेलेब्स पर कसा तंज, बोलीं-यह फिल्मों का त्योहार है, कपड़ों का नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke: sara ali khan vicky kaushal at rajasthan for movie promotion Photos viral
सारा-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों को अपने बीच देख गांव वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों ने दोनों को गेंदे के फूलों से बनी माला पहनाई। वहीं, विक्की को रंग-बिरंगी राजस्थानी पगड़ी भी पहनाई। विक्की-सारा ने परिवारवालों के साथ मौज-मस्ती के साथ डांस भी किया। दोनों ने सबके साथ सेल्फी क्लिक कराईं।
Shefali Shah: शेफाली शाह के करियर के लिए मील का पत्थर बना ओटीटी, दमदार अभिनय से रातोंरात चमकीं अभिनेत्री

विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke: sara ali khan vicky kaushal at rajasthan for movie promotion Photos viral
जरा हटके जरा बचके - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सारा और विक्की की यह फिल्म दो जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इसे दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। फिल्म के ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग इंदौर में हुई है।
Tere Bin: पाकिस्तानी शो 'तेरे बिन' में मैरिटल रेप सीन दिखाने पर नूरन ट्रोल, लोग बोले- यही होता है क्या वहां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed