फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shefali Shah: शेफाली शाह के करियर के लिए मील का पत्थर बना ओटीटी, दमदार अभिनय से रातोंरात चमकीं अभिनेत्री

Mon, 22 May 2023 09:59 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 22 May 2023 09:59 AM IST
विज्ञापन
Shefali Shah Birthday special Know Unknown Facts about Actress love life and Career
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों में आना हर अभिनय प्रेमी का सपना होता है। हालांकि, इस इंडस्ट्री में आना कोई मामूली बात नहीं होती है। कुछ लोगों के लिए तो यह रास्ता काफी आसान साबित होता है, लेकिन वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग इस रास्ते पर चलकर जिंदगी के हर पड़ाव से होकर गुजर जाते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है शेफाली शाह की भी, जिनकी जिंदगी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में।

Shefali Shah Birthday special Know Unknown Facts about Actress love life and Career
शेफाली शाह - फोटो : social media

हिंदी फिल्मों में अपने छोटे मोटे रोल से प्रसिद्धि पाने वाली शेफाली शाह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज अभिनेत्री अपना जन्मदिन मना रही है। शेफाली का जन्म 22 मई 1973  को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। बेटी के जन्म से दोनों माता-पिता बेहद खुश थे इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को हमेशा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया था। शेफाली की शुरुआती पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर सांताक्रूज, मुंबई से हुई है।

Shefali Shah Birthday special Know Unknown Facts about Actress love life and Career
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘रंगीला’ से की थी, जो साल 1966 में रिलीज हुई थी। साल 1998 में शेफाली को फिल्म फेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। शेफाली को बचपन से ही अभिनय का बहुत शौक था, इसलिए उन्होंने अभिनय को ही अपना प्रोफेशन बनाया। शेफाली का फिल्मी करियर इतना खास नहीं रहा क्योंकि उन्हें ज्यादातर फिल्मों में छोटे मोटे रोल ही ऑफर हुए हैं। हालांकि, ओटीटी ने उनका मुकद्दर ही बदल दिया। चलिए जानते हैं कैसे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shefali Shah Birthday special Know Unknown Facts about Actress love life and Career
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

शेफाली ने फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से सबकी तारीफें तो बटोरी ही , लेकिन इस इंडस्ट्री में उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जिसकी वह हकदार थीं। बाद में, शेफाली ने ओटीटी का रास्ता चुना और वहां अपने अभिनय का दमखम दिखाया। शेफाली का ओटीटी में आने का फैसला एकदम सही साबित हुआ क्योंकि ओटीटी ने उन्हें रातों रात ही ऑडियंस के बीच वह पहचान दिला ही, जिसकी वह हकदार थीं। 

विज्ञापन
Shefali Shah Birthday special Know Unknown Facts about Actress love life and Career
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

शेफाली ने  'दिल्ली क्राइम' और 'अनकही' जैसे वेब सीरीज में अपने अभिनय का दमदार प्रदर्शन किया है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो शेफाली ने दो शादियां की हैं। अभिनेत्री की पहली शादी हर्ष छाया से हुई थी। यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद फिल्म निर्देशक विपुल शाह से शादी और अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed