फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: 'कार्तिकेय 2' की अपार सफलता के बाद अनुपम खेर ने दिया अजीबो गरीब रिएक्शन, लिखा- मेरी तो निकल पड़ी

Wed, 24 Aug 2022 12:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 24 Aug 2022 12:24 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher is happy after his film karthikeya 2 blockbuster box office collection express happiness
'कार्तिकेय 2' में अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता कभी अपनी अदाकारी तो कभी अपने बयानों के चलते लाइमलाइट बटोरते रहते हैं। इन दिनों अनुपम खेर  फिल्म 'कार्तिकेय 2' को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। यह तेलुगू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इतना ही नहीं छोटे बजट में बनी 'कार्तिकेय 2' कमाई के मामले में बड़े बजट और बड़े-बड़े स्टार्स से सजी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' को भी कड़ी टक्कर दे रही है। ऐसे में अनुपम खेर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 'कार्तिकेय 2' की सक्सेस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।    

Anupam Kher is happy after his film karthikeya 2 blockbuster box office collection express happiness
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता अनुपम खेर तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। इस बात का अंदाजा उनके हाल ही में किए गए सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है। अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म को मिली अपार सफलता को लेकर खुशी जताई है। 'कार्तिकेय 2' की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए अनुपम ने लिखा, 'मेरी तो निकल दोस्तों....द कश्मीर फाइल्स के बाद मेरी फिल्म कार्तिकेय 2 भी ब्लॉकबस्टर हो गई है। बधाई हो अभिषेक, निखिल, अनुपम और पूरी टीम को इस फिल्म को सफलता की बधाई। सच में कुछ भी हो सकता है।' अनुपम का यह पोस्ट देखकर उनके फैंस भी काफी खुश हैं।   

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

Anupam Kher is happy after his film karthikeya 2 blockbuster box office collection express happiness
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि अनुपम खेर की यह इस साल की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म है। 'कार्तिकेय 2' से पहले अभिनेता विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में अभिनय करते नजर आए थे। इस फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक से वाहवाही मिली थी और इसके साथ ही फिल्म में अनुपम खेर के अभिनय की भी खूब तारीफ हुई थी। उसी का ही नतीजा था कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी सीरियस मुद्दे पर बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ऐसा ही कुछ थ्रिलर फिल्म 'कार्तिकेय 2' कर रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher is happy after his film karthikeya 2 blockbuster box office collection express happiness
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चंदू मोंडेती द्वारा लिखित और निर्देशित थ्रिलर फिल्म 'कार्तिकेय 2' की कहानी डॉ कार्तिकेय के इर्द-गिर्द घूमती है। जो भगवान कृष्ण की खोई हुई पायल को खोजने की तलाश में है। जहां डॉ कार्तिकेय का किरदार निखिल सिद्धार्थ ने निभाया है, वहीं अनुपम खेर फिल्म में डॉ धन्वंतरी वेदपाठक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म साउथ के साथ-साथ हिंदी पट्टी में भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'कार्तिकेय 2' अब तक पूरे देश में  57.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है फिल्म इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed