फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत पर अनुपम खेर ने जाहिर की चिंता, किया ये ट्वीट

Mon, 11 May 2020 03:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 11 May 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher prayed for former Prime Minister Dr Manmohan Singh speedy and complete recovery
अनुपम खेर , पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह - फोटो : file photo

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह इस समय एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) अस्पताल में भर्ती हैं। सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद उन्हें अस्पताल करवाया गया। हालांकि मनमोहन सिंह की तबीयत स्थिर है। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद हर कोई उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी मनमोहन सिंह जल्द ठीक होने की कामना की है।

Anupam Kher prayed for former Prime Minister Dr Manmohan Singh speedy and complete recovery
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं और हर मुद्दों पर अपनी राय भी रखते रहते हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की तबीयत बिगड़ने पर चिंता जताई है और उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। अनुपम खेर ने डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत पर अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरी प्रभु से प्रार्थना है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी जल्दी ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर लौटें।'
 

Anupam Kher prayed for former Prime Minister Dr Manmohan Singh speedy and complete recovery
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और डॉ. मनमोहन सिंह के शुभचिंतक भी उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। याद दिला दें कि अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के राजनीतिक कार्यकाल पर बनी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर ने डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher prayed for former Prime Minister Dr Manmohan Singh speedy and complete recovery
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' मशहूर लेखक संजय बारू की किताब पर आधारित फिल्म थी। साल 2019 में जब ये फिल्म रिलीज हुई तो इसको लेकर कई विवाद सामने भी आए थे। वहीं अब बात करें 87 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत की तो रविवार देर शाम उनको बेचैनी महसूस होने ली जिसके बाद उन्हें एम्स के कार्डियो-थोरैसिस (हृदय और सीने से संबंधित) वार्ड में निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन
Anupam Kher prayed for former Prime Minister Dr Manmohan Singh speedy and complete recovery
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

एम्स सूत्रों ने सोमवार को बताया, 'एक नई दवा लेने के बाद रिएक्शन (फैब्राइल रिएक्शन) होने के कारण उन्हें भर्ती कराया गया था ताकि वह चिकित्सकों की निगरानी में रह सकें और उनकी जांच हो सके। बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और उनकी जरूरी देखभाल की जा रही है।' सूत्रों के अनुसार मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है और वह एम्स के कार्डियो-थोरैसिस सेंटर के चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं।

पढ़ें: जब सीआईडी शो की पूरी टीम ने जीती थी कोरोना जैसे वायरस से जंग, वायरल हो रहा शो का एपिसोड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed