{"_id":"5d0f78d48ebc3e5b376c49dc","slug":"anupam-kher-says-he-was-the-first-choice-to-play-mogambo-in-anil-kapoor-film-mr-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमरीश पुरी नहीं पहले ये एक्टर बनने वाले थे 'मोगैंबो', इस वजह से नहीं कर पाए आइकॉनिक किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमरीश पुरी नहीं पहले ये एक्टर बनने वाले थे 'मोगैंबो', इस वजह से नहीं कर पाए आइकॉनिक किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 23 Jun 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amrish puri
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस किरदार ने अमरीश पुरी को अमर कर दिया जरा सोचिए उसे करने के लिए अगर अनुपम खेर ने हां कर दी होती तो शायद अमरीश पुरी बॉ़लीवुड के मोगैंबो नहीं बन पाते। जी हां, अनुपम खेर ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि साल 1987 में शेखर कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में मोगैंबो के किरदार के लिए वह पहली पसंद थे।
2 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : SELF
दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी के 87वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें याद करते हुए अनुपम ने कहा, अमरीश पुरी जी मेरे काफी अच्छे दोस्त थे। अपने उन दोस्तों के बारे में बात करना वाकई में बेहद दुखद है जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह एक महान अभिनेता थे। इसी दौरान उन्होंने बताया 'मिस्टर इंडिया' में मोगैंबो का किरदार अमरीश पुरी से पहले मुझे ऑफर किया गया था, लेकिन एक-दो महीने बाद फिल्म निर्माताओं ने मेरी जगह इस भूमिका के लिए अमरीश पुरी जी को ले लिया।
3 of 5
anupam kher
उन्होंने आगे कहा, 'जब आपको किसी फिल्म से निकाल दिया जाता है तो जाहिर है एक कलाकार के तौर पर आपको बुरा लगता है, लेकिन जब मैंने 'मिस्टर इंडिया' देखी और अमरीश जी को मोगैंबो का रोल निभाते देखा तो मैंने सोचा कि फिल्म के निर्माताओं ने अपनी फिल्म में अमरीश जी को लेकर सही फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anupam kher
- फोटो : social media
अभी कुछ दिन पहले ही अनुपम खेर ने तस्वीर शेयर कर दिलीप कुमार को याद किया। दिलीप कुमार इन दिनों बीमार चल रहे हैं। अनुपम खेर ने फिल्म 'कर्मा' की शूटिंग के समय की एक तस्वीर शेयर की थी । इसमें अनुपम खेर के साथ दिलीप कुमार भी नजर आ रहे थे। यह फिल्म 1986 में आई थी। सुभाष घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अपुनम खेर डॉ. डैंग नाम के एक विलेन के किरदार में थे जबकि दिलीप कुमार ने राणा विश्व प्रताप सिंह के एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
anupam kher
इस तस्वीर के कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा था, "डॉ. डैंग के साथ राणा विश्व प्रताप सिंह की मशहूर मुलाकात । सुभाष घई की मशहूर फिल्म 'कर्मा' की शूटिंग का यह मेरा पहला दिन था। मैं वास्तविक महान कलाकार दिलीप कुमार संग एक ही फ्रेम में होने के लिए काफी भयभीत, घबराया हुआ और उत्साहित था।" दिलीप साहब जैसा न कोई है और न कोई होगा । वह भारत में अब तक के सबसे बेहतरीन अभिनेता हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।