{"_id":"5de612238ebc3e54f22ecd26","slug":"anupam-kher-share-yash-chopra-film-vijay-shooting-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुपम खेर ने 33 की उम्र में निभाया था राजेश खन्ना के ससुर का रोल, फोटो शेयर कर बताया किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुपम खेर ने 33 की उम्र में निभाया था राजेश खन्ना के ससुर का रोल, फोटो शेयर कर बताया किस्सा
Tue, 03 Dec 2019 01:13 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
vijay
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में अनुपम खेर ने एक शानदार सफर तय किया है । 64 की उम्र में भी वो लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं । इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं । अनुपम अक्सर फिल्मों से जुड़ी पुरानी तस्वीरों को शेयर कर यादें ताजा करते हैं । हाल ही में अनुपम ने एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की ।
anupam kher
- फोटो : social media
अनुपम ने यश चोपड़ा की फिल्म 'विजय' की शूटिंग के दौरान की एक फोटो शेयर की । इस फोटो में अनिल कपूर, ऋषि कपूर, हेमा मालिनी, राजेश खन्ना और मिनाक्षी शेषाद्री समेत कई लोग नजर आ रहे हैं । अनुपम खेर ने इस पुरानी फोटो के जरिए हैरान करने वाली बात बताई ।
anupam kher
उन्होंने लिखा, 'यश चोपड़ा की फिल्म 'विजय' के दौरान की ग्रुप फोटो । उस समय मैं, 33 साल का था । मैंने हेमा मालिनी के पिता, राजेश खन्ना के ससुर और अनिल कपूर के दादा का किरदार निभाया था । मूल रूप से मेरी भूमिका भारतीय सिनेमा के सच्चे अभिनेता द्वारा निभाई जानी थी ।'
Group pic of #YashChopraJi’s VIJAY. I was 33years old. I played @dreamgirlhema’s father. #RajeshKhanna’s father-in-law. @chintskap & @AnilKapoor’s grandfather. Originally my role was supposed to be played by the true thespian of Indian cinema @TheDilipKumar. 😍🤓 #throwback pic.twitter.com/pPTBV7fjWI
— Anupam Kher (@AnupamPKher) December 3, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
ram lakhan anupam kher
अनुपम खेर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं । 'विजय' 1988 में आई रोमांटिक एक्शन फिल्म थी। इस फिल्म से मशहूर गायक मुकेश के पोते नील नितिन मुकेश ने बतौर चाइल्ड एक्टर डेब्यू किया था। उन्होंने ऋषि कपूर के किरदार के बचपन वाले हिस्से को निभाया था।
विज्ञापन
anupam kher
अनुपम खेर की हाल ही में फिल्म 'होटल मुबंई' रिलीज हुई है । ये फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमले पर बनी है। फिल्म में अनुपम एक शेफ के किरदार में हैं।