अनुपम खेर और किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर अपने पिता की तरह ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में वे वेब सीरीज आर्या और फिल्म में नजर आए हैं। अब सिकंदर ने एक पोस्ट साझा कर लिखा कि उन्हें काम की जरूरत है।
Sikander Kher: अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर ने पोस्ट लिखकर मांगा काम, कमेंट में सितारों ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदर खेर ने अपनी एक सेल्फी साझा की है जिसमें वे परेशान दिख रहे हैं। उनके माथे पर पसीना है और कैमरे की ओर देख रहे हैं। अपनी तस्वीर के साथ सिकंदर खेर ने लिखा- 'मुझे काम की जरूरत है, हंस भी सकता हूं।'

सिकंदर खेर के इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी है। निर्देशक अपूर्व लखिया ने लिखा, 'सर अमिताभ बच्चन के बाद अगर किसी को मैं जानता हूं तो वे आप हैं जो सबसे व्यस्त हैं।' इस पर सिकंदर खेर ने जवाब दिया, 'सर क्या आप चाहते हैं कि मैं चुल्लू भर पानी में डूब जाऊं।'
अभिनेता अंगद बेदी ने भी उनके इस पोस्ट पर फनी कमेंट करते हुए ढेर सारे हंसने वाले इमोजी बनाए। वहीं कई यूजर्स ने उनके काम की काफी तारीफ की है और उम्मीद जताई कि आने वाले वक्त में उन्हें कई बेहतरीन प्रोजेक्ट में काम करते देख सकेंगे।
बता दें कि सिकंदर खेर, किरण खेर के पहले पति गौतम बेरी के बेटे हैं। वह तीन साल के थे तब किरण ने अनुपम खेर से शादी की थी। शादी के बाद अनुपम खेर ने उन्हें अपना नाम दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो सिकंदर अभी तक कई टीवी सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी मुख्य फिल्मों औरंगजेब, रोमियो अकबर वॉल्टर, द जोया फैक्टर है। इसके अलावा वे सूर्यवंशी में नजर आएंगे। सिकंदर की मुख्य वेब सीरीज में 24, आर्या, द चार्जशीट और मुम भाई है।