दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रही हैं। ऋषि कपूर के निधन के बाद वह पहली बार शूटिंग पर लौटी हैं। नीतू कपूर के काम पर वापस लौटने पर अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री का हौसला भी बढ़ाया है।
ऋषि कपूर के निधन के बाद काम पर वापस लौटीं नीतू, अनुपम खेर ने यूं बढ़ाया अभिनेत्री का हौसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतू कपूर के काम पर लौटने पर अनुपम खेर ने उनकी तारीफ की है और कहा है कि आपने यह चीजें करके ऋषि कपूर को सबसे खुश इंसान बना दिया। इस बात को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा है। अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अनुपम खेर ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं।
इस तस्वीर को साझा करते हुए अनुपम खेर ने नीतू कपूर के लिए खास पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में नीतू कपूर को टैग करते हुए लिखा, 'ऋषि जी के बिना चंडीगढ़ में आपसे आखिरी रात हुई मुलाकात ने न्यूयॉर्क की कई यादों को ताजा कर दिया। हमारे साथ में बहे आंसू ने उस पल को और भी मजबूत बना दिया। यह तस्वीरें यह याद दिलाती हैं कि चिंटू जी की जिंदगी व्यक्तित्व से बड़ी है।'
अनुपम खेर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं बहुत खुश हूं कि आप काम कर रही हैं। यह करके आपने ऋषि कपूर जी को सबसे खुश इंसान बना दिया है। हम आपके दोस्त, हमेशा आपके साथ हैं। याद है, कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो कि टेप रिकॉर्डर पर पॉज बटन की तरह होते हैं। वह वहीं से शुरू होते हैं, जहां आप उन्हें रोकते हैं. ढेर सारा प्यार।'
सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता और नीतू कपूर के कई फैंस उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि नीतू कपूर फिल्म 'जुग जुग जियो' में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ दिखाई देंगी। इस दिनों इस फिल्म की शूटिंग जोरों पर है।
पढ़ें: इस हॉलीवुड फिल्म में खतरनाक विलेन बनकर मशहूर हुए प्रियांशु पेनयुली, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिली खास पहचान