देशभर में बीते 14 नवंबर को दीपावली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इसके छह दिन बाद छठ महापर्व को मनाया जाएगा। छठ की तैयारियां भी जोर शोर से चल रही हैं। छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाय से होती है, इसके अगले दिन खरना होता है, तीसरे दिन छठ पर्व का प्रसाद तैयार किया जाता है और स्नान कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ पर्व के चौथे और आखिरी दिन उगते सूर्य की आराधना की जाती है। इस तरह चार दिवसीय छठ पर्व पूर्ण होता है। वहीं छठ पर्व को फिल्म इंडस्ट्री ने भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया है। इस पैकेज में आपको सुनाते हैं छठ पूजा के गीत, जिनको सुन आप भी भक्ति से रस में डूब जाएंगे।
Chhath 2020: इन गानों के साथ मनाइए छठ का पर्व, शारदा सिन्हा का ये गीत फिर हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहिले पहिल छठी मईया
शारदा सिन्हा के द्वारा गाया गया गीत 'पहिले पहिल छठी मईया' छठ महापर्व का सबसे प्रसिद्ध गीत है। ये गीत हर वर्ष छठ पर्व के मौके पर लोगों को खूब पसंद आता है। ये गीत हमेशा यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रहता है। इस गीत में छठ पर्व की महत्ता दिखाई गई है।
पेन्हीं ना बलम जी पियरिया
ये गीत भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी पर फिल्माया गया है। छठ के इस गीत को आवाज भी काजल राघवानी ने ही दी है। इसका संगीत दीपक ठाकुर और शिशिर पांडे ने दिया है। छठ आते ही इस गीत को हमेशा ही खूब पसंद किया जाता है।
छठ करे आई
ये गीत रितेश पांडे पर फिल्माया गया है। इस गीत को रितेश पांडे और अंतरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गीत के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। यह गाना भी हमेशा ही यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में रहता है।
आ गईली छठी मईया
रितेश पांडे का ये गीत छठ पर्व के उत्साह को दो गुना कर देगा। इस गीत को सुनकर ही सभी का दिल खुश हो जाएगा। ये गीत साल 2019 में रिलीज हुआ था जो कि सुपरहिट साबित हुआ था। इस गीत को म्यूजिक डायरेक्टर आशीष वर्मा ने निर्देशित किया है तो वहीं वीडियो का निर्देशन आशीष यादव ने किया था।
पढ़ें: इस निर्देशक के प्यार में नयनतारा ने कर लिया था धर्म परिवर्तन, आज तक हैं कुंवारी