बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी मां को दुलारी कहकर बुलाते हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी मां के किस्से या वीडियो शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी मां की बरसों पुरानी हसरत को पूरा किया। अनुपम खेर की मां काफी अरसे से शिमला में एक अपना घर चाहती थीं, इसी साल फरवरी में उन्होंने अपनी मां के साथ गृह प्रवेश किया। अब अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है जो काफी इमोशनल और दिल को छू लेने वाला है।
VIDEO: अनुपम खेर ने मां के साथ शेयर किया इमोशनल वीडियो, देखकर आंखों में आ जाएंगे आंसू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर विदेश से अचानक घर लौटे और उन्होंने मां को इसकी जानकारी भी नहीं दी। अनुपम खेर ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं अभी विदेश से लौटा और अपनी मां को बताया भी नहीं क्योंकि मैं उन्हें सरप्राइज देना चाहता था। उन्होंने दरवाजा खोला और मुझे गले से लगा लिया। जब भी मैं इस वीडियो को देखता हूं मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं हालांकि उन्होंने अपनी भावनाएं छुपा लीं।'
Had not told Mom that I am back from abroad as I wanted to surprise her. She opened the door and then she gave me the best hug in the world. Every time I see this video I have tears in my eyes. Moms are so selfless. They hide their emotions, unless taken unawares.😍#DulariRocks pic.twitter.com/rHuKkprZgR
फिल्मों की बात करें तो अनुपम खेर इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में व्यस्त हैं। विजय रत्नाकर गुट्टे के निर्देशन में बन रही यह फिल्म संजय बारू लिखित इसी नाम की किताब पर आधारित है। पिछले दिनों इस फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था।
फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में अनुपम खेर नजर आने वाले हैं। पोस्टर में अनुपम खेर हूबहू मनमोहन सिंह जैसे ही दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में अनुपम मनमोहन सिंह की तरह ही पगड़ी और दाढ़ी में दिखायी दे रहे हैं। अनुपम के इस लुक पर फैन्स की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं हैं।
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on
अनुपम खेर की राजनीतिक विचारधारा जगजाहिर है, जिसे देखते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि वह फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार कैसे निभाते हैं। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अक्षय खन्ना अहम किरदार में दिखेंगे। हंसल मेहता इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर होंगे। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।