फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: "जिहादियों के लिए आधी रात में खुलने वाली अदालत ने हमें....",अनुपम खेर ने बताई कश्मीरी पंडितों की हालत

Fri, 11 Mar 2022 11:38 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 11 Mar 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher talked about his character in the kashmir files and kashmiri pandits in his latest video
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। अपने अभिनय कला से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ अपने मन की बात साझा करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से संबंधित एक छोटा-सा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अनुपम खेर कहते हैं,  "आप सब तक पहुंचने के लिए झटपटा रहा हूं। मुझसे मिलिए।"

Anupam Kher talked about his character in the kashmir files and kashmiri pandits in his latest video
वाराणसी में सोमवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के अवसर पर बोलते अभिनेता अनुपम खेर । - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया एप पर साझा किए गए वीडियो की शुरुआत में अनुपम खेर बोलते हैं, "ईश्वर की कृपया और आप सबके प्यार व आर्शीवाद से, मैं 522 फिल्में कर चुका हूं। अनुपम खेर हूं। पात्र बनता हूं। अभिनय करता हूं। हंसाता हूं। रुलाता हूं। यही मेरा सारांश है। लेकिन इस बार मैं कोई पात्र नहीं बना। मैंने अभिनय नहीं किया और द कश्मीर फाइल्स कोई डायलॉग भरी कहानी भी नहीं है।

Anupam Kher talked about his character in the kashmir files and kashmiri pandits in his latest video
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता कश्मीरी पंडितों की बात करते हुए कहते हैं, "32 साल पहले लाखों कश्मीरी हिंदू तहस-नहस कर दिए गए थे। मेरे हाथ, पाओं, बाजू, ये शरीर जैसे रातों-रात जिहाद ने रौंद डाला। 90 करोड़ का यह भरा-पूरा देश बेखबर रहा। पुलिस मानों गायब हो गई। सेना छावनियों में पड़ी रही। और कश्मीर हम हिंदूओं से खाली करा लिया गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher talked about his character in the kashmir files and kashmiri pandits in his latest video
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

निराश और हताश अभिनेता शिकायत करते हैं कि "कश्मीरी पंडितों के पलायन पर कोई जांच नहीं हुई। आज तक कोई आयोग नहीं बैठा। कोई मुकदमा नहीं चला। कोई दोषी नहीं पाया गया। किसी को सजा नहीं हुई। हां मुद्दा जरूर उछाला गया। लेकिन जिहादियों के लिए आधी रात में खुलने वाली अदालत ने हमें सुनने से भी इनकार कर दिया।" 

विज्ञापन
Anupam Kher talked about his character in the kashmir files and kashmiri pandits in his latest video
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला

अनुपम खेर के लिए उनकी फिल्म क्या है ये बताते हुए अभिनेता कहते हैं, "द कश्मीर फाइल्स फिल्म से कहीं बढ़कर, आप सबकी की अंतरआत्मा की अदालत में हम कश्मीरी हिंदूओं की एक दस्तक है। मैं अनुपम खेर नहीं हूं। मैं अब पुष्कर नाथ हूं। आप सब तक पहुंचने के लिए झटपटा रहा हूं। मुझसे मिलिए, द कश्मीर फाइल्स में।"
 

Koo App

आज मैं सिर्फ़ अभिनेता नहीं रहा।मैं गवाह हूँ और #TheKashmirFiles मेरी गवाही है।वो सब कश्मीरी हिंदू,जो या तो मार डाले गए या जीते जी एक शव की तरह जीने लगे।अपने पुरखों की ज़मीन से उखाड़ कर फेंक दिए गए।आज भी न्याय को तरस रहे हैं।अब मैं उन सब कश्मीरी हिंदुओं की ज़ुबान और चेहरा हूँ।💔

View attached media content

- Anupam Kher (@anupampkher) 11 Mar 2022

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed