फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत से जुड़े सवाल उठाने के बाद फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री अब फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बना रहे हैं। यह फिल्म कश्मीरी हिंदुओं के ऊपर आधारित होगी। अब इस फिल्म के साथ अनुपम खेर भी जुड़ गए हैं। गुरुवार को विवेक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आधिकारिक घोषणा करते हुए अनुपम खेर के फिल्म से जुड़ने की जानकारी साझा की। विवेक इस फिल्म की शूटिंग से पहले दुनिया भर के दौरे पर हैं और कश्मीरी विस्थापितों से बातें कर रहे हैं।
'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आएंगे अनुपम खेर, कश्मीर के विस्थापितों की बयां करेंगे आपबीती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक ने ट्टीट करते हुए लिखा, 'हां, अब यह आधिकारिक है। दो बार नेशनल अवॉर्ड और आठ दफा फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित अभिनेता अनुपम खेर अब 'द कश्मीर फाइल्स' का हिस्सा हैं। हम वादा करते हैं कि हम आपके सामने कश्मीरी हिंदुओं के कष्ट और नुकसान की सिर्फ एक ईमानदार कहानी ही नहीं बल्कि हम उनके आसाधरण अस्तित्व और सफलता की कहानी भी पेश करेंगे।'
Yes. It’s official. Team #TheKashmirFiles is honoured to have 2 times national and 8 times Filmfare award winner, Mr. @AnupamPKher on board.
We promise to bring you not just an honest tale of the suffering & loss of Kashmiri Hindus. And of their extraordinary survival & success. pic.twitter.com/VId6qcHA2k
विवेक के अनुसार अनुपम खेर शुरू से उनकी पहली पसंद थे। अनुपम खुद भी एक कश्मीरी हैं यह सिर्फ एक संयोग है। उन्होंने स्क्रिप्ट सुनते ही फिल्म में काम करने के लिए अपनी रजामंदी दे दी। विवेक ने इस साल 14 अगस्त को फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए फिल्म रिलीज की तारीख का एलान किया था।
उन्होंने लिखा था, 'पेश करते हैं 'द कश्मीर फाइल्स'। अगले साल इसी समय, हमारे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर। हम आपके सामने कश्मीरी हिंदुओं की दुखद और अप्रिय नरसंहार की कभी दर्ज नहीं कराई कहानी लेकर आएंगे। इस कहानी को पेश करना बिल्कुल भी आसान नहीं है इसलिए हमारी टीम को आशीर्वाद दें।'
पढ़ें: TRP में टॉप 5 से बाहर कपिल, 'बिग बॉस 13' से बेघर हुईं देवोलीना, ये हैं हफ्तेभर की टीवी की पांच खबरें