बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के दमदार अभिनय के सभी कायल हैं। देश में तो उनकी कला के सभी कद्रदान हैं ही, वहीं विदेश में भी उनका टैलेंट किसी से छिपा नहीं है। इसलिए तो अनुभवी अभिनेता को न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (NYCIFF) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
अनुपम खेर: न्यूयॉर्क में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर सम्मानित, शॉर्ट फिल्म ‘हैप्पी बर्थडे’ की दुनिया भर में हुई तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर को ये सम्मान उनकी लघु फिल्म ‘हैप्पी बर्थडे’ में शानदार अभिनय के लिए दिया गया है। इस शॉर्ट फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आहना कुमरा भी हैं। अभिनेता ने सम्मान मिलने पर सभी को धन्यवाद कहा है। इसके लिए उन्होंने ट्वीट किया है।
अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर पोस्ट कर सभी का शुक्रिया अदा किया है और अपनी बात रखी है। अभिनेता ने लिखा ‘मेरी शॉर्ट फिल्म हैप्पी बर्थडे के लिए न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर अवार्ड पाकर बेहद खुश हूं।’
इसके आगे अभिनेता ने लिखा कि ‘साथ ही रोमांचित हूं कि इसे बेस्ट फिल्म अवार्ड भी मिला !! खासकर पूरी यूनिट को धन्यवाद। आहना कुमरा के समर्थन के लिए शुक्रिया। जय हो!!’ अभिनेता ने ट्वीट कर सभी का आभार जताया है। इसपर उनके फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Extremely happy to have won the #BestActor award at the #NYCIFF (New York City International Film Festival) for my short film #HappyBirthday. Also thrilled that it got the #BestFilm award too!! Thank you to the entire unit especially @AahanaKumra for their support!! Jai Ho!! 🙏🌺 pic.twitter.com/tmMm3z2QYp
बता दें कि शॉर्ट फिल्म में उनके अभिनय के लिए दुनिया भर में प्रशंसा हुई और उनके किरदार को सराहा गया। फिल्म में उनके साथ आहना कुमरा भी अहम किरदार में नजर आई थीं। इससे पहले दोनों 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में भी साथ काम कर चुके हैं। इस शॉर्ट फिल्म का यानी 'हैप्पी बर्थडे' का निर्देशन प्रसाद कदम ने किया था। अब फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।