फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किरण खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने दी बधाई, साझा की थ्रोबैक तस्वीरें

Sun, 14 Jun 2020 08:03 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 14 Jun 2020 08:03 AM IST
विज्ञापन
anupam kher wishes Kirron Kher birthday sharing throwback photos
अनुपम खेर, किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद किरण खेर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति और दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा मैसेज लिखा। साथ ही कई थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं। 

anupam kher wishes Kirron Kher birthday sharing throwback photos
किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर लिखते हैं कि 'हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी किरण। भगवान तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां दे। तुम्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी मिले। माफ करना इस वक्त तुम चंडीगढ़ में हो और मैं, सिकंदर तुम्हारे साथ नहीं है। हम तुम्हें याद करते हैं। जल्द ही मुलाकात होगी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy birthday my dearest #Kirron!! May God give you all the happiness in the world. May you have a long and healthy life. Sorry you are on your own in #Chandigarh and both @sikandarkher and I are not with you. But we miss you. Will meet you soon. Love and prayers always. 😍🌺🤓 @kirronkhermp #BirthdayGirl

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on

anupam kher wishes Kirron Kher birthday sharing throwback photos
अनुपम खेर, किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर के इस पोस्ट पर कई सितारों ने किरण को बधाई दी। अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने लिखा कि 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे किरण, ढेर सारा प्यार।' वहीं टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय ने कमेंट किया कि 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे और प्यार।'

विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher wishes Kirron Kher birthday sharing throwback photos
अनुपम खेर, किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर और किरण खेर ने साल 1985 में शादी की थी। अनुपम खेर से किरण की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी। दोनों एक ही थियेटर में अभिनय करते थे। काम के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। किरण फिल्मों में काम की तलाश के लिए साल 1980 में मुंबई पहुंचीं। उस दौरान किरण को बिजनेसमैन गौतम बेरी से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। कुछ समय बाद ही किरण ने बेटे सिकंदर को जन्म दिया।

विज्ञापन
anupam kher wishes Kirron Kher birthday sharing throwback photos
अनुपम खेर, किरण खेर और सिकंदर खेर - फोटो : सोशल मीडिया

शादी होने के बाद भी किरण और अनुपम ने थिएटर करना नहीं छोड़ा। नादिरा बब्बर के प्ले के लिए दोनों कलकत्ता गए, तो वहां उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों को बताया। इसके कुछ वक्त बाद दोनों ने अपने पार्टनर्स से तलाक ले लिया और शादी कर ली। अनुपम ने किरण खेर के बेटे सिंकदर को अपनाकर उन्हें अपना सरनेम दिया।

छोटे से ऋतिक रोशन बड़े चाव से देख रहे हैं 'बर्थडे केक', मां ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed