फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhota Bheem: अनुपम खेर ने पूरी की 'छोटा भीम' की शूटिंग, सेट से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा दिल छूने वाला नोट

Fri, 12 Jan 2024 01:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 12 Jan 2024 01:22 PM IST
विज्ञापन
Anupam kher wraps up shooting of Chhota Bheem shares pics from film set writes an emotional note for team
छोटा भीम - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म 'छोटा भीम' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उन्होंने लाइव-एक्शन फिल्म 'छोटा भीम' की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसकी जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें साझा कीं और बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है।

Anupam kher wraps up shooting of Chhota Bheem shares pics from film set writes an emotional note for team
छोटा भीम - फोटो : Social media

तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'और यह छोटा भीम फिल्म के लिए रैप है। क्या खूबसूरत अनुभव है। फिल्म में बच्चों का अभिनय सनसनीखेज है। अभिनय और सहजता के बारे में उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। निर्देशक राजीव चिलाका और इस आनंदमय यात्रा के लिए पूरी टीम का धन्यवाद। प्यार और प्रार्थनाएं हमेशा रहे, जब तक हम दोबारा न मिलें।'

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' में हुई रितेश देशमुख की एंट्री, विलेन के किरदार में दिखेंगे अभिनेता

Anupam kher wraps up shooting of Chhota Bheem shares pics from film set writes an emotional note for team
छोटा भीम - फोटो : Social media

इस तस्वीरों में अनुपम खेर किरदार के गेटअप में नजर आए, जिसे उन्होंने फिल्म में निभाया है। अन्य तस्वीर में वे बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं, जिन्होंने फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में अनुपम फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ दिखे। जैसे ही अभिनेता ने तस्वीरें साझा कीं और अब ये वायरल हो गईं और फैंस भी इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसाने लगे। यूजर्स ने कहा कि वे फिल्म के लिए उत्साहित हैं।
Hanuman: तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' को देख भक्ति भाव में डूबे दर्शक, सिनेमाघरों में लगे 'जय श्रीराम' के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam kher wraps up shooting of Chhota Bheem shares pics from film set writes an emotional note for team
छोटा भीम - फोटो : Social media

'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' फिल्म की घोषणा पिछले साल मुंबई में बहुचर्चित एनीमेशन सीरीज के 15 अविश्वसनीय वर्षों का जश्न मनाने के अवसर पर की गई थी। अनुपम खेर फिल्म में 'गुरु शंभू की भूमिका निभाएंगे। वहीं, मकरंद देशपांडे 'स्कंधी' की भूमिका निभाएंगे। मुख्य किरदार 'छोटा भीम' को यज्ञ भसीन ने निभाया है और आश्रिया मिश्रा 'छुटकी' के रूप में नजर आएंगी। शगुन फेम सुरभि तिवारी 'टुनटुन मौसी' के किरदार में नजर आएंगी।
ट्रेनर क्रिस ने विक्की और ऋतिक के बारे में किए दिलचस्प खुलासे, फाइटर अभिनेता को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
Anupam kher wraps up shooting of Chhota Bheem shares pics from film set writes an emotional note for team
छोटा भीम - फोटो : Social media

यह फिल्म राजीव चिलका द्वारा निर्देशित और नीरज विक्रम द्वारा लिखित है। फिल्म का संगीत राघव सच्चर ने लिखा है। फिल्म के बारे में बात करते हुए राजीव चिलाका ने पहले कहा था, 'छोटा भीम एनीमेशन की दुनिया में सबसे पसंदीदा पात्रों में से एक है। अब समय आ गया है कि हम उसे जीवंत बनाएं और मुझे यकीन है कि बच्चे और पूरे हर जगह परिवार इसे पसंद करेगा। हमारे कलाकारों ने इस फिल्म पर बारीकी से काम किया है और मैं इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'
बढ़ती जा रहीं 'अन्नपूर्णानी' के निर्माताओं की मुश्किलें, नयनतारा समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed