फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman: तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' को देख भक्ति भाव में डूबे दर्शक, सिनेमाघरों में लगे 'जय श्रीराम' के नारे

Fri, 12 Jan 2024 01:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 12 Jan 2024 01:12 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Film Twitter Review: Prasanth Varma Teja Sajja Film gets super response tsunami in theaters
हनुमान देखने बड़ी संख्या में जुटे दर्शक - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' आज सिनेमाघरों में सज चुकी है। रिलीज के साथ दर्शकों से इसे जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। आलम ये है कि सिनेमाघर भर चुके हैं। दर्शक पूरे भक्तिभाव से ये फिल्म देख रहे हैं। फिल्म देखते हुए दर्शक इतने अभिभूत हैं कि 'जय श्रीराम' के नारे सिनेमाघरों में गूंज उठे हैं। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स फिल्म की भर-भरकर तारीफ कर रहे हैं।


Hanuman Movie Review: कलियुग के रामकाल में बजा ‘हनुमान’ का डंका, अंजनाद्रि की घाटियों से निकला देसी सुपरमैन

Hanuman Film Twitter Review: Prasanth Varma Teja Sajja Film gets super response tsunami in theaters
'हनुमान' देखते हुए सिनेमाघरों में लगे जय श्रीराम के नारे - फोटो : सोशल मीडिया

आज रिलीज हुई फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। सिनेमाघरों में समूहों में दर्शक ये फिल्म देखने आ रहे हैं। 'जय श्रीराम' और 'जय बोलो हनुमान' की जैसे नारे लग रहे हैं। दर्शकों को फिल्म की कहानी और तेजा सज्जा का अभिनय खूब पसंद आ रहा है। हालांकि, निर्देशक प्रशांत वर्मा ने अपनी फिल्म को पौराणिक कहानी पर आधारित फिल्म कहने से इनकार किया है। उनका कहना है कि ये कहानी भारत का इतिहास है।

Hanuman Film Twitter Review: Prasanth Varma Teja Sajja Film gets super response tsunami in theaters
हनुमान रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं कि कम बजट की फिल्म भी ऐसा धमाल कर सकती है। फिल्म का निर्देशन, कहानी, एक्शन और अभिनय सबकुछ दर्शकों को पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'साल 2024 की पहली फिल्म, इसे देखकर रोंगटे खड़े हो गए। आखिर के 30 मिनट तो फिल्म लाजवाब है। कम बजट में प्रशांत नील और तेजा सज्जा ने जादू कर दिया है'।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Film Twitter Review: Prasanth Varma Teja Sajja Film gets super response tsunami in theaters
हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों के बीच फिल्म 'हनुमान' के नाम को लेकर इसकी रिलीज से पहले काफी भ्रम रहा। ‘अमर उजाला’ से एक खास बातचीत में 'हनुमान' के नाम को लेकर भ्रम के बारे में इसके निर्देशक प्रशांत वर्मा ने अपनी राय स्पष्ट की थी। उन्होंने आगे कहा,‘टीजर में इसका नाम हमने ‘हनुमान’ ही रखा है ,लेकिन कुछ लोगों ने इसे ‘हनु-मैन’ कहकर भी बुलाना शुरू कर दिया। मुझे दोनों नाम स्वीकार्य हैं, क्योंकि फिल्म में हनुमान भी हैं और हनु-मैन भी'।
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' में हुई रितेश देशमुख की एंट्री, विलेन के किरदार में दिखेंगे अभिनेता

विज्ञापन
Hanuman Film Twitter Review: Prasanth Varma Teja Sajja Film gets super response tsunami in theaters
फिल्म हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'हनुमान' के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज से पहले एक बड़ा एलान किया था। वे प्रति टिकट से पांच रुपये अयोध्या में बन रहे ऐतिहासिक राम मंदिर के निर्माण में दान देंगे। इसका एलान हैदराबाद में हुए एक इवेंट के दौरान एक्टर चिरंजीवी ने किया था, जो इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।
अनुपम खेर ने पूरी की 'छोटा भीम' की शूटिंग, सेट से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा दिल छूने वाला नोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed