{"_id":"6110ae568ebc3e7b2b222261","slug":"anupam-shyam-passed-away-at-63-cm-yogi-adityanath-and-these-celebs-condole-demise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शोक: अनुपम श्याम के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख, इन सितारों ने भी प्रकट की संवेदना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शोक: अनुपम श्याम के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख, इन सितारों ने भी प्रकट की संवेदना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम श्याम, योगी आदित्यनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड और टीवी जगत के मशहूर अभिनेता अनुपम श्याम का 8 अगस्त को 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे मनोरंजन जगत में दुख छा गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अनुपम श्यान के निधन पर जताया दुख
सीएम ने ट्वीट कर लिखा, 'सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम श्याम ओझा जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा उनके शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को ये दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें'।
सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम श्याम ओझा जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
बता दें कि जब पिछले साल अनुपम श्याम अस्पताल में भर्ती थे तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी आर्थिक मदद की थी। उनके इलाज के लिए सीएम योगी ने करीब 20 लाख रुपये की मदद की थी। उस वक्त किडनी इनफेक्शन की जानकारी सामने आने के बाद से मुंबई के अस्पताल के एक इंटेसिव केयर यूनिट में उनका चल रहा था।पिछले साल अनुपम श्याम का नार्थ मुंबई सबर्ब के एपेक्स किडनी केयर में डायलसिस चल रहा था लेकिन तबीयत बिगड़ जाने के चलते उन्हें गोरेगांव के लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उत्तर प्रदेश के सरकारी अधिकारी ने बताया था कि उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए मदद दी गई थी।
3 of 5
अभिनेता मनोज जोशी
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता मनोज जोशी ने भी ट्वीट पर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने लिखा, 'अपने मित्र और प्रतिभावान अभिनेता अनुपम श्याम के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। हमने एक भले आदमी को खो दिया। परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं'।
Saddened by the demise of my friend and very talented actor Anupam Shyam ji. We have lost a great man.
अशोक पंडित ने भी उनके निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, 'अनुपम श्याम जैसे महान इंसान और शानदार अभिनेता के निधन की खबर से दुख पहुंचा है। परिवार को मेरी तरफ से संवेदना। फिल्म और टीवी जगत का बड़ा नुकसान हो गया'।
Sad to know about the demise of one of the finest actors & a great human being #AnupamShyam due to multiple organ failure .
My heartfelt condolences to his family .
A great loss to the film & tv industry .
ॐ शान्ति !
🙏 pic.twitter.com/ZvP7039iOS
अनुपम श्याम ने कई फिल्मों में छोटे- बड़े किरदार निभाए। उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में 'बैंडिट क्वीन', 'स्लमडॉग मिलेनियर', 'द वॉरियर', 'थ्रेड', 'शक्ति', 'हल्ला बोल', 'रक्तचरित' और 'जय गंगा' आदि शामिल हैं। इसके अलावा धारावाहिक 'मन की आवाज प्रतिज्ञा', 'कृष्णा चली लंदन' और 'डोली अरमानों की' में भी वे नजर आए थे। इसी साल मन की आवाज प्रतिज्ञा के दूसरे सीजन की शुरुआत होने पर उन्होंने अभिनय में वापसी की थी। शूट खत्म होने के बाद वह हफ्ते में तीन बार डायलिसिस पर जाते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।